मधुबनी में LPG कालाबाजारी पर दो पर FIR:72 भरे सिलेंडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, किराना स्टोर से 17 खाली सिलेंडर जब्त

मधुबनी में LPG कालाबाजारी पर दो पर FIR:72 भरे सिलेंडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, किराना स्टोर से 17 खाली सिलेंडर जब्त

मधुबनी जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा गठित टीम कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 72 गैस सिलेंडरों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर स्थित एक जड़ी-बूटी और किताब की दुकान में एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है। कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें.. 72 भरे गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया
पुलिस ने मौके से आरोपी मो. समीम, ग्राम पंचायत हरना, थाना रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया और सभी 72 गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घरेलू उपयोग के सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 17 खाली गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया
एक अन्य कार्रवाई में, गठित टीम के दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने झंझारपुर प्रखंड के चनौरागंज स्थित दीपक किराना स्टोर पर जांच की। स्टोर संचालक दीपक कुमार पूर्वे, पिता बेचन पूर्वे से गैस सिलेंडरों के संबंध में पूछताछ की गई। जांच के दौरान दुकान में 17 खाली गैस सिलेंडर पाए गए। द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण एक दंडनीय अपराध है। पुलिस ने सभी 17 खाली गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया और दीपक कुमार पूर्वे के खिलाफ कालाबाजारी तथा अवैध भंडारण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि जांच के दौरान किसी भी एजेंसी द्वारा गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी, उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार, अनियमित वितरण या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मधुबनी जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा गठित टीम कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 72 गैस सिलेंडरों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर स्थित एक जड़ी-बूटी और किताब की दुकान में एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है। कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें.. 72 भरे गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया
पुलिस ने मौके से आरोपी मो. समीम, ग्राम पंचायत हरना, थाना रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया और सभी 72 गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घरेलू उपयोग के सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 17 खाली गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया
एक अन्य कार्रवाई में, गठित टीम के दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने झंझारपुर प्रखंड के चनौरागंज स्थित दीपक किराना स्टोर पर जांच की। स्टोर संचालक दीपक कुमार पूर्वे, पिता बेचन पूर्वे से गैस सिलेंडरों के संबंध में पूछताछ की गई। जांच के दौरान दुकान में 17 खाली गैस सिलेंडर पाए गए। द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण एक दंडनीय अपराध है। पुलिस ने सभी 17 खाली गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया और दीपक कुमार पूर्वे के खिलाफ कालाबाजारी तथा अवैध भंडारण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि जांच के दौरान किसी भी एजेंसी द्वारा गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी, उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार, अनियमित वितरण या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *