प्रेमी के परिजनों ने फटकारा, लड़की ने दी जान:​​​​​​​चार सालों से चल रहा था अफेयर, भाई ने कहा- प्रेमी के परिजनों के व्यवहार से थी परेशान

प्रेमी के परिजनों ने फटकारा, लड़की ने दी जान:​​​​​​​चार सालों से चल रहा था अफेयर, भाई ने कहा- प्रेमी के परिजनों के व्यवहार से थी परेशान

लातेहार में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का फंदे से लटका मिला। घटना बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ा पंचायत के कटई टोला की है। आशंका जताई जा रही है कि लड़की ने सुसाइड किया है। मृतका की पहचान धनलाल उरांव की पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में हुई है। रिंकी कुमारी ने अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर एक करंज के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। भाई बोला-प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए सहमत था रिंकी के भाई संतोष उरांव ने पुलिस को बताया कि रिंकी का गांव के ही सुखदेव उरांव (पिता नगवा उरांव) के साथ पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने के लिए सहमत थे। प्रेमी के परिजनों ने डांट-फटकार कर भगा दिया: भाई मंगलवार शाम को रिंकी अपने प्रेमी के घर शादी की बात करने गई थी। हालांकि, प्रेमी के परिजनों ने उसे डांट-फटकार कर भगा दिया। इस घटना से रिंकी मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लातेहार में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का फंदे से लटका मिला। घटना बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ा पंचायत के कटई टोला की है। आशंका जताई जा रही है कि लड़की ने सुसाइड किया है। मृतका की पहचान धनलाल उरांव की पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में हुई है। रिंकी कुमारी ने अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर एक करंज के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। भाई बोला-प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए सहमत था रिंकी के भाई संतोष उरांव ने पुलिस को बताया कि रिंकी का गांव के ही सुखदेव उरांव (पिता नगवा उरांव) के साथ पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने के लिए सहमत थे। प्रेमी के परिजनों ने डांट-फटकार कर भगा दिया: भाई मंगलवार शाम को रिंकी अपने प्रेमी के घर शादी की बात करने गई थी। हालांकि, प्रेमी के परिजनों ने उसे डांट-फटकार कर भगा दिया। इस घटना से रिंकी मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *