परिहार में प्रेमी युगल पकड़े गए, ग्रामीणों ने कराई शादी:सहरगामा गांव में बिना बैंड-बाजा हुई शादी, वीडियो वायरल

परिहार में प्रेमी युगल पकड़े गए, ग्रामीणों ने कराई शादी:सहरगामा गांव में बिना बैंड-बाजा हुई शादी, वीडियो वायरल

परिहार थाना क्षेत्र के सहरगामा गांव में एक प्रेमी युगल की शादी चर्चा में है। ग्रामीणों ने बिना बैंड-बाजा, गीत-मंगल या पंडित के उनकी शादी करा दी। इस दौरान युगल ने एक-दूसरे को पांच बार सिंदूर लगाया। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार और गंगा कुमारी पिछले डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग में थे। वे समाज और परिवार के डर से छुप-छुपकर मिलते थे। हाल ही में, मनीष कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। युवती के परिजनों ने उसे देख लिया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और युवती के घर पर ही दोनों की शादी करा दी गई। शादी के समय युवक के परिजन मौजूद नहीं थे, लेकिन युवती के माता-पिता मौके पर उपस्थित थे। शादी के बाद युगल ने युवती के माता-पिता से आशीर्वाद लिया, जिस पर परिजनों ने खुशी व्यक्त की। युगल ने बताया कि उन्होंने यह कदम अपनी मर्जी से उठाया है। वे दोनों अलग-अलग बिरादरी से संबंध रखते हैं। परिहार थाना क्षेत्र के सहरगामा गांव में एक प्रेमी युगल की शादी चर्चा में है। ग्रामीणों ने बिना बैंड-बाजा, गीत-मंगल या पंडित के उनकी शादी करा दी। इस दौरान युगल ने एक-दूसरे को पांच बार सिंदूर लगाया। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार और गंगा कुमारी पिछले डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग में थे। वे समाज और परिवार के डर से छुप-छुपकर मिलते थे। हाल ही में, मनीष कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। युवती के परिजनों ने उसे देख लिया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और युवती के घर पर ही दोनों की शादी करा दी गई। शादी के समय युवक के परिजन मौजूद नहीं थे, लेकिन युवती के माता-पिता मौके पर उपस्थित थे। शादी के बाद युगल ने युवती के माता-पिता से आशीर्वाद लिया, जिस पर परिजनों ने खुशी व्यक्त की। युगल ने बताया कि उन्होंने यह कदम अपनी मर्जी से उठाया है। वे दोनों अलग-अलग बिरादरी से संबंध रखते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *