नवादा में घर छोड़कर प्रेमी जोड़ा फरार:इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर परिवार को दी चेतावनी, फोन रिकॉर्डिंग भी की वायरल

नवादा में घर छोड़कर प्रेमी जोड़ा फरार:इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर परिवार को दी चेतावनी, फोन रिकॉर्डिंग भी की वायरल

नवादा में एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया अकाउंट बनाकर वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते का इजहार करते हुए परिवार को चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में नवादा की स्वीटी कुमारी और सतीश दिखाई दे रहे हैं। स्वीटी ने बताया कि वह कोरमा गांव की रहने वाली है और उसकी मौसी का घर बजवाड़ा में है। उसने यह भी दावा किया कि उसके प्रेमी का घर भी बजवाड़ा में ही है। मौसी के बेटों पर परेशान करने का लगाया आरोप

स्वीटी ने वीडियो में कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अपनी मर्जी से ही घर छोड़कर आई है। उसने आरोप लगाया कि उसके मौसी के दो बेटे, धर्मेंद्र और सुरेश, उसके ससुराल वालों को परेशान कर रहे हैं। फोन रिकॉर्डिंग भी की वायरल

लड़की ने चेतावनी दी कि यदि उसके ससुराल वालों को कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी धर्मेंद्र और सुरेश की होगी। उसने एक फोन रिकॉर्डिंग भी वायरल की है, जिसमें वह आरोप लगा रही है कि उसे मारपीट और गाली-गलौज किया गया, जिसके कारण वह घर छोड़कर भाग गई।

फोन पर बातचीत में लड़की ने यह भी कहा कि उसे रोज गाली दी जाती थी। अंत में उसने यह भी जोड़ा कि अब तो तिलक भी बच जाएगा। यह जोड़ा अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गया है। नवादा में एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया अकाउंट बनाकर वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते का इजहार करते हुए परिवार को चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में नवादा की स्वीटी कुमारी और सतीश दिखाई दे रहे हैं। स्वीटी ने बताया कि वह कोरमा गांव की रहने वाली है और उसकी मौसी का घर बजवाड़ा में है। उसने यह भी दावा किया कि उसके प्रेमी का घर भी बजवाड़ा में ही है। मौसी के बेटों पर परेशान करने का लगाया आरोप

स्वीटी ने वीडियो में कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अपनी मर्जी से ही घर छोड़कर आई है। उसने आरोप लगाया कि उसके मौसी के दो बेटे, धर्मेंद्र और सुरेश, उसके ससुराल वालों को परेशान कर रहे हैं। फोन रिकॉर्डिंग भी की वायरल

लड़की ने चेतावनी दी कि यदि उसके ससुराल वालों को कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी धर्मेंद्र और सुरेश की होगी। उसने एक फोन रिकॉर्डिंग भी वायरल की है, जिसमें वह आरोप लगा रही है कि उसे मारपीट और गाली-गलौज किया गया, जिसके कारण वह घर छोड़कर भाग गई।

फोन पर बातचीत में लड़की ने यह भी कहा कि उसे रोज गाली दी जाती थी। अंत में उसने यह भी जोड़ा कि अब तो तिलक भी बच जाएगा। यह जोड़ा अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *