प्यार-भरोसा और दहेज, दूसरी महिला के साथ पति की तस्वीर:जवाब मांगने मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता, जलाकर मार डालने की मिली धमकी

प्यार-भरोसा और दहेज, दूसरी महिला के साथ पति की तस्वीर:जवाब मांगने मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता, जलाकर मार डालने की मिली धमकी

बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है। जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को जेलेस फील कराने के लिए अपनी दोस्त की बीवी के साथ गले लगते हुए तस्वीर खिंचवाई। जब पत्नी ने अपने पति की दूसरी औरत की बाहों में तस्वीर देखी तो वह इसका जवाब मांगने अपने ससुराल पहुंची, मगर वहां उसे जलाकर मारने की धमकी दी गई। यह मामला नालंदा के छबीलापुर थाने का है। दोनों की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। पीड़िता ने कहा कि मेरे पिता ने जमीन बेचकर मेरे पति को 6 लाख रुपए रोजगार के लिए दिया था। शादी के 3 महीने बाद से ही मेरे ससुराल वाले मुझे काफी प्रताड़ित करने लगे। फिर भी मैं अपना पत्नी धर्म निभाते हुए ससुराल में ही रही। तभी मेरे पति ने मुझे ऑटो खरीदने के लिए 1 लाख रुपए पिता से मांगने को कहा। मैंने किसी तरह 30 हजार रुपए इंतजाम करके अपने पति को दिया। प्रेग्नेंसी में मारपीट कर घर से निकाल दिया मगर थोड़े दिन बाद ही मेरे ससुराल वालों ने मारपीट कर मुझे घर से बाहर निकाल दिया, तब मैं गर्भवती थी। घर से निकाले जाने के बाद मैं किसी तरह अपने मायके पहुंची। मैंने नवंबर 2023 में एक बेटी को जन्म दिया। जन्म के दो दिन बाद ही मेरी बेटी को मिर्गी की बीमारी हो गई, जिसका इलाज कराने के लिए मैं गया के एक हॉस्पिटल गई। बेटी के जन्म की सूचना मिलने के बाद भी मेरे पति उसे देखने नहीं आए। इस बीच मैंने दिसंबर 2024 में गया के महिला थाने में आवेदन दिया और फिर हमारी काउंसलिंग हुई जिसके बाद मेरे पति ने मुझे अच्छी तरह से रखने की बात मानी। दूसरी औरत की बाहों में पति की देखी तस्वीर हमारे बीच समझौता होने के बावजूद भी मेरे ससुराल वाले मुझे मायके से विदा करने नहीं आए। इस बीच मुझे अपने पति के दूसरे शादी के बारे में पता चला। मैंने खुद मोबाइल में अपने पति को दूसरी औरत की बाहों में देखा। इस बात को जानने के बाद जब मैं अपने ससुराल बातचीत करने गई तो मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया और धमकी दी गई कि अगर मैं वापस आओगी तो जलाकर मार दिया जाएगा। मैं अब महिला आयोग इंसाफ के लिए पहुंची हूं। पत्नी को जलाने के लिए दोस्त की बीवी के साथ खिंचवाई थी तस्वीर पीड़िता के पति ने कहा कि मैं चेन्नई में काम करता हूं। मैंने कोई दूसरी शादी नहीं की है। मेरी पत्नी बार-बार अपने मायके चली जाती थी और ससुराल नहीं आती थी तो उसे जलाने के लिए मैंने अपनी दोस्त की पत्नी के साथ एक फोटो खींचकर उसे भेजा था। मैं अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हूं। मैं अभी चेन्नई में एक रूम में चार दोस्तों के साथ रहता हूं, इसीलिए मुझे अपनी पत्नी के लिए एक घर की व्यवस्था करने के लिए कुछ समय दिया जाए। इस बीच में उसे भरण पोषण के लिए पैसे भेजते रहूंगा। होली के बाद पत्नी को साथ रखने को बोला बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने कहा कि इस मामले की पिछली कई सुनवाई में महिला का पति उपस्थित नहीं हुआ था। आज उन्होंने पहुंचकर अपना पक्ष रखा है। उसने कहा कि पीड़िता बार-बार मायके चली जाती थी इसलिए उसने अपनी कलीग के साथ मिलकर फोटो खींचा और उसे वायरल किया, ताकि महिला इस पर संज्ञान लेकर वापस आए। पति का कहना है कि होली के बाद ने आकर अपनी पत्नी को साथ ले जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी। बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है। जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को जेलेस फील कराने के लिए अपनी दोस्त की बीवी के साथ गले लगते हुए तस्वीर खिंचवाई। जब पत्नी ने अपने पति की दूसरी औरत की बाहों में तस्वीर देखी तो वह इसका जवाब मांगने अपने ससुराल पहुंची, मगर वहां उसे जलाकर मारने की धमकी दी गई। यह मामला नालंदा के छबीलापुर थाने का है। दोनों की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। पीड़िता ने कहा कि मेरे पिता ने जमीन बेचकर मेरे पति को 6 लाख रुपए रोजगार के लिए दिया था। शादी के 3 महीने बाद से ही मेरे ससुराल वाले मुझे काफी प्रताड़ित करने लगे। फिर भी मैं अपना पत्नी धर्म निभाते हुए ससुराल में ही रही। तभी मेरे पति ने मुझे ऑटो खरीदने के लिए 1 लाख रुपए पिता से मांगने को कहा। मैंने किसी तरह 30 हजार रुपए इंतजाम करके अपने पति को दिया। प्रेग्नेंसी में मारपीट कर घर से निकाल दिया मगर थोड़े दिन बाद ही मेरे ससुराल वालों ने मारपीट कर मुझे घर से बाहर निकाल दिया, तब मैं गर्भवती थी। घर से निकाले जाने के बाद मैं किसी तरह अपने मायके पहुंची। मैंने नवंबर 2023 में एक बेटी को जन्म दिया। जन्म के दो दिन बाद ही मेरी बेटी को मिर्गी की बीमारी हो गई, जिसका इलाज कराने के लिए मैं गया के एक हॉस्पिटल गई। बेटी के जन्म की सूचना मिलने के बाद भी मेरे पति उसे देखने नहीं आए। इस बीच मैंने दिसंबर 2024 में गया के महिला थाने में आवेदन दिया और फिर हमारी काउंसलिंग हुई जिसके बाद मेरे पति ने मुझे अच्छी तरह से रखने की बात मानी। दूसरी औरत की बाहों में पति की देखी तस्वीर हमारे बीच समझौता होने के बावजूद भी मेरे ससुराल वाले मुझे मायके से विदा करने नहीं आए। इस बीच मुझे अपने पति के दूसरे शादी के बारे में पता चला। मैंने खुद मोबाइल में अपने पति को दूसरी औरत की बाहों में देखा। इस बात को जानने के बाद जब मैं अपने ससुराल बातचीत करने गई तो मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया और धमकी दी गई कि अगर मैं वापस आओगी तो जलाकर मार दिया जाएगा। मैं अब महिला आयोग इंसाफ के लिए पहुंची हूं। पत्नी को जलाने के लिए दोस्त की बीवी के साथ खिंचवाई थी तस्वीर पीड़िता के पति ने कहा कि मैं चेन्नई में काम करता हूं। मैंने कोई दूसरी शादी नहीं की है। मेरी पत्नी बार-बार अपने मायके चली जाती थी और ससुराल नहीं आती थी तो उसे जलाने के लिए मैंने अपनी दोस्त की पत्नी के साथ एक फोटो खींचकर उसे भेजा था। मैं अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हूं। मैं अभी चेन्नई में एक रूम में चार दोस्तों के साथ रहता हूं, इसीलिए मुझे अपनी पत्नी के लिए एक घर की व्यवस्था करने के लिए कुछ समय दिया जाए। इस बीच में उसे भरण पोषण के लिए पैसे भेजते रहूंगा। होली के बाद पत्नी को साथ रखने को बोला बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने कहा कि इस मामले की पिछली कई सुनवाई में महिला का पति उपस्थित नहीं हुआ था। आज उन्होंने पहुंचकर अपना पक्ष रखा है। उसने कहा कि पीड़िता बार-बार मायके चली जाती थी इसलिए उसने अपनी कलीग के साथ मिलकर फोटो खींचा और उसे वायरल किया, ताकि महिला इस पर संज्ञान लेकर वापस आए। पति का कहना है कि होली के बाद ने आकर अपनी पत्नी को साथ ले जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *