लापता नाबालिग के घर से मिला लव लेटर:भागलपुर में 2 लड़की 11 दिन से गायब, प्रेम पत्र में लिखा है- आई लव यू

लापता नाबालिग के घर से मिला लव लेटर:भागलपुर में 2 लड़की 11 दिन से गायब, प्रेम पत्र में लिखा है- आई लव यू

भागलपुर के बबरगंज में 2 लड़कियां लापता है। वारसलीगंज और अलीगंज के महेशपुर की रहने वाली दोनों लड़की 8 तारीख से लापता हैं। आज इस मामले को 11वां दिन हो गया है, लेकिन अब तक दोनों बच्चियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को लड़की के घर से एक लव लेटर मिला है। जिसमें आई लव यू लिखा हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी के गठन के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। सितंबर के महीने में लापता हुई दूसरी लड़की ने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद मानव तस्करी से जोड़कर पूरे घटना कम को देखा जा रहा है। जांच में पुलिस को एक बच्ची के घर से दो लेटर मिले है। टिशू पेपर पर आई लव यू लिखा है। ये अब पुलिस के कब्जे में हैं। लेटर के अंत में छात्रा से मान जाने की अपील भी की गई है। जांच के क्रम में डीएसपी टू सरयू देवी मोहनलाल बालिका इंटर स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षकों से पूछताछ की। साथ ही विद्यालय और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साजिश के तहत घर में लेटर रखने का आरोप परिजनों का कहना है कि यह लेटर उनकी बेटियों की लिखावट में नहीं है और किसी ने साजिश के तहत इसे घर में रख दिया है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते मामला सामने नहीं आता, तो इस पर गंभीर जांच शुरू नहीं होती। दोनों लापता छात्रा के साथ पढ़ने वाली एक स्टूडेंट का बयान सामने आया है। जिसने कहा है कि बर्थ-डे में बुलाने के बहाने उसकी दोस्त ने उसे भी 3 महीने पहले बेचने की कोशिश की थी। 2 सहेली ने उसे एक गिरोह को बेच दिया लड़की का कहना है कि उसके साथ मारपीट हुई। उसे किडनी बेचने की धमकी दी गई और उसे बेचने की भी कोशिश की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सितंबर महीने के मामले से जुड़े सभी पहलुओं की भी पड़ताल हो रही है। जहां से पहले बच्ची बरामद हुई थी वहां टीम भेजी गई है, कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है और अगर किसी संगठित गिरोह की भूमिका सामने आती है तो उसका भी खुलासा किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों बच्चियों का पता लगा लिया जाएगा। भागलपुर के बबरगंज में 2 लड़कियां लापता है। वारसलीगंज और अलीगंज के महेशपुर की रहने वाली दोनों लड़की 8 तारीख से लापता हैं। आज इस मामले को 11वां दिन हो गया है, लेकिन अब तक दोनों बच्चियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को लड़की के घर से एक लव लेटर मिला है। जिसमें आई लव यू लिखा हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी के गठन के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। सितंबर के महीने में लापता हुई दूसरी लड़की ने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद मानव तस्करी से जोड़कर पूरे घटना कम को देखा जा रहा है। जांच में पुलिस को एक बच्ची के घर से दो लेटर मिले है। टिशू पेपर पर आई लव यू लिखा है। ये अब पुलिस के कब्जे में हैं। लेटर के अंत में छात्रा से मान जाने की अपील भी की गई है। जांच के क्रम में डीएसपी टू सरयू देवी मोहनलाल बालिका इंटर स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षकों से पूछताछ की। साथ ही विद्यालय और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साजिश के तहत घर में लेटर रखने का आरोप परिजनों का कहना है कि यह लेटर उनकी बेटियों की लिखावट में नहीं है और किसी ने साजिश के तहत इसे घर में रख दिया है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते मामला सामने नहीं आता, तो इस पर गंभीर जांच शुरू नहीं होती। दोनों लापता छात्रा के साथ पढ़ने वाली एक स्टूडेंट का बयान सामने आया है। जिसने कहा है कि बर्थ-डे में बुलाने के बहाने उसकी दोस्त ने उसे भी 3 महीने पहले बेचने की कोशिश की थी। 2 सहेली ने उसे एक गिरोह को बेच दिया लड़की का कहना है कि उसके साथ मारपीट हुई। उसे किडनी बेचने की धमकी दी गई और उसे बेचने की भी कोशिश की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सितंबर महीने के मामले से जुड़े सभी पहलुओं की भी पड़ताल हो रही है। जहां से पहले बच्ची बरामद हुई थी वहां टीम भेजी गई है, कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है और अगर किसी संगठित गिरोह की भूमिका सामने आती है तो उसका भी खुलासा किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों बच्चियों का पता लगा लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *