Monalisa Husband Farman Khan: महाकुंभ मेले से सुर्खियों में आई मोनालिसा भोसले ने मॉडल और एक्टर फरमान खान से तिरुवनंतपुरम के नैनार मंदिर में शादी की है। ये शादी एक सादे समारोह में हुई, जिसमें उनके परिवारों के विरोध के बीच केरल पुलिस से सुरक्षा भी मांगी गई है।
महाराष्ट्र से है फरमान खान
मोनालिसा भोसले यूपी की रहने वाली हैं और इस साल की शुरुआत में प्रयागराज के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बता दें, इस वीडियो ने उन्हें अचानक लोकप्रियता दिलाई थी। तो वहीं दूसरी ओर, फरमान खान महाराष्ट्र के मॉडल और एक्टर हैं। दोनों करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर मिले थे और शुरू में उनकी मुलाकात एक सामान्य दोस्ती थी, जो अब धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
बता दें, उनका रिश्ता स्पेशल इसलिए भी रहा क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं। इस वजह से दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो वहीं मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने उन पर दबाव डाला कि वे अपनी पसंद के लड़के से शादी करें, तो ये भी एक वजह है शादी की। फिलहाल दोनों ने केरल में शादी के बाद सुरक्षा के लिए भी सरकार से मदद मांगी है।
फिल्म सेट पर रिश्ता शूरू हुआ
बता दें, इस शादी के समय राजनीति की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं। खबरों के मुताबिक, फरमान ने केरल के लोगों की तारीफ की और कहा कि वे अपने द्वारा चुने हुए इस राज्य में रहना चाहते हैं, जहां उन्हें अपनत्व महसूस हुआ। साथ ही, फरमान ने ये भी बताया कि मोनालिसा ने पहले उन्हें प्रपोज किया था। हालांकि शुरू में उन्होंने ठुकरा दिया, लेकिन बाद में दोनों डेट पर गए और एक फिल्म सेट पर मिलने के बाद उनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया और फिर उन्होंने शादी रचा ली।


