सोनभद्र में प्रेमी जोडे़ ने मांगी सुरक्षा:परिजनों ने शादी से जताई असहमति, पुलिस और बजरंग दल मौके पर

सोनभद्र में प्रेमी जोडे़ ने मांगी सुरक्षा:परिजनों ने शादी से जताई असहमति, पुलिस और बजरंग दल मौके पर

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी इलाके में एक अंतरधार्मिक विवाह को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया है। एक युवक और युवती के शादी करने के फैसले पर उनके परिजन असहमत हैं, जिसके बाद युवक ने अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। एक युवक और समुदाय विशेष की एक युवती आपस में विवाह करने पर अड़े हुए हैं। दोनों परिवारों की असहमति के कारण इलाके में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। युवक ने आरोप लगाया है कि युवती के परिजन उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। इस मामले को सुलझाने के लिए हिन्दुआरी चौकी पर घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। स्थिति बिगड़ती देख चौकी पुलिस ने पूरे मामले को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बजरंग दल के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। बजरंग दल ने कहा कि लड़की का जो बयान होगा, उसी पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन ने दोनों को बालिग मानते हुए न्याय सुनिश्चित करने की बात कही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से बातचीत शुरू कर दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल, हिन्दुआरी क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *