Loud blast in Oslo: नॉर्वे के ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका

Loud blast in Oslo: नॉर्वे के ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका

US embassy Oslo: नॉर्वे के ओस्लो में रविवार को अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। स्थानीय पुलिस की ओर से इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धमाके का कारण क्या था या इसमें कौन शामिल था।

Oslo पुलिस विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वे दूतावास के संपर्क में है और अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका बेहद शक्तिशाली था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियां और दीवारें तक हिल गई, जबकि चारों ओर धुआं फैल गया।

धमाके की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचीं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं।

खबर अपडेट हो रही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *