100 साल पुराने राम जानकी मंदिर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

100 साल पुराने राम जानकी मंदिर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

औरैया में शहर के होमगंज मोहल्ले में स्थित लगभग सौ साल पुराने राम जानकी मंदिर में शनिवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में राम दरबार को भारी नुकसान हुआ है। मंदिर कमेटी ने लगभग 10 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया है। मोहल्ले की निवासी श्रद्धालु युवती स्नेहा शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंची। उसने मंदिर के अंदर से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद उसने तत्काल मंदिर प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंदिर के पुजारी कमलेश नारायण दीक्षित और कमेटी सदस्य राजेंद्र पुरवार सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मंदिर का ताला खोलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक राम दरबार में काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। मंदिर के पुजारी ने बताया कि शुक्रवार को रामनवमी के पर्व पर भगवान को सोने-चांदी के मुकुट और आभूषण पहनाए गए थे, जो आग में जल गए। मंदिर कमेटी के राजेंद्र कुमार ने भी लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान की पुष्टि की है। लोगों ने राम दरबार के पास लगी सीएफएल में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *