लखीसराय में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का विवाह आज:मंदिर को सजाया गया, एलईडी स्क्रीन लगाई गईं, दोपहर में निकलेगी, शिव बारात, सुरक्षा सख्त

लखीसराय में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का विवाह आज:मंदिर को सजाया गया, एलईडी स्क्रीन लगाई गईं, दोपहर में निकलेगी, शिव बारात, सुरक्षा सख्त

लखीसराय जिला के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज रविवार को मंदिर में भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह संपन्न होगा। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. कुमार अमित ने बताया कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों के जुटने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने विशेष प्रबंध किए हैं। शिव-विवाह का सीधा प्रसारण देखने के लिए परिसर में कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि भीड़ एक जगह जमा न हो। श्रद्धालुओं को मुख्य पूर्वी गेट के बजाय दक्षिण गेट से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि निकास मुख्य द्वार से होगा। सुरक्षा व्यवस्था सख्त
मंदिर के गर्भगृह सहित पूरे परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए बाइपास स्थित बीएड कॉलेज मोड़ से बालगुदर संग्रहालय तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन निर्माणाधीन शिव गंगा के पास पार्क किए गए हैं और मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। शिव बारात और विवाह कार्यक्रम
आज दोपहर 2 बजे मंदिर से भव्य शिव बारात निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होकर रात लगभग 11 बजे मंदिर वापस पहुंचेगी। इसके बाद मध्यरात्रि 12 बजे भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। श्रद्धालुओं और प्रशासन दोनों ने इस महोत्सव के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। लखीसराय जिला के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज रविवार को मंदिर में भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह संपन्न होगा। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. कुमार अमित ने बताया कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों के जुटने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने विशेष प्रबंध किए हैं। शिव-विवाह का सीधा प्रसारण देखने के लिए परिसर में कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि भीड़ एक जगह जमा न हो। श्रद्धालुओं को मुख्य पूर्वी गेट के बजाय दक्षिण गेट से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि निकास मुख्य द्वार से होगा। सुरक्षा व्यवस्था सख्त
मंदिर के गर्भगृह सहित पूरे परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए बाइपास स्थित बीएड कॉलेज मोड़ से बालगुदर संग्रहालय तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन निर्माणाधीन शिव गंगा के पास पार्क किए गए हैं और मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। शिव बारात और विवाह कार्यक्रम
आज दोपहर 2 बजे मंदिर से भव्य शिव बारात निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होकर रात लगभग 11 बजे मंदिर वापस पहुंचेगी। इसके बाद मध्यरात्रि 12 बजे भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। श्रद्धालुओं और प्रशासन दोनों ने इस महोत्सव के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर ली है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *