झांकियों में सुशोभित होंगे भगवान महावीर के सिद्धांत

झांकियों में सुशोभित होंगे भगवान महावीर के सिद्धांत

बेंगलूरु

जैन युवा संगठन की ओर से इस बार दो दिवसीय श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संगठन विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर समाज में एकता और समन्वय की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। संगठन की ओर से समस्त जैन समाज के साथ मिलकर प्रभु महावीर के अमर संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह बातें मंत्री सुश्रुत चेलावत ने जैन युवा संगठन के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।उन्होंने महोत्सव की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार 38वां साल महोत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन 30 मार्च को कर्नाटक सरकार के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगठन सहभागिता निभाएगा। वहीं 31 मार्च को महोत्सव को लेकर टाउन हॉल से शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के साथ निकाली जाएगी, जिसमें भगवान महावीर के सिद्धांतों से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। झांकी विभिन्न मार्ग से होते हुए फ्रीडम पार्क पहुंचेगी, जहां वह सभा में परिवर्तित हो जाएगी।महोत्सव में मानव सेवा के 50 से अधिक स्टॉल्स भी रहेंगे। महोत्सव में बेंगलूरु में विराजित संतों का सान्निध्य रहेगा। इसके साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया, बेंगलूरु मध्य लोकसभा सांसद पीसी मोहन, स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव, केएच मुनियप्पा आदि गणमान्य शामिल होंगे। इस दिन संध्या में ‘वीर आगमन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एलईडी के माध्यम से प्रभु महावीर के 27 भव की यात्रा को दर्शाया जाएगा। झांकियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली विजेता टीमें भी पुरस्कृत की जाएंगी। अध्यक्ष मुकेश सुराणा ने स्वागत और सहमंत्री दिपेश धोका ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

मौके पर जैन युवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक भंडारी, मंत्री विनोद नंदावत, सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी सज्जन राज मेहता, संगठन के उपाध्यक्ष रीतेश पामेचा, कोषाध्यक्ष विनय गांधी, मीडिया प्रभारी मनीष चावत समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *