मुजफ्फरपुर में आज रात एक ज्वेलरी शॉप से करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट हुई है। हथियारबंद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दो बाइक से चार अपराधी पहुंचे थे। मामला सदर थाना क्षेत्र स्थित सुस्ता इलाके का है। सुस्ता स्थित आभूषण दुकान में बाइक सवार नकाबपोश बदमाश घुस आए। उन्होंने दुकान में मौजूद दुकानदार और अन्य लोगों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। गोल्डेन हाउस के प्रोपराइटर धर्मेंद्र साह ने बताया कि दो बाइक से चार अपराधी आए थे। अचानक आते ही कहा कि सब कुछ चुपचाप दे दो और पिस्टल निकालकर भिड़ा दिया। आभूषण और कैश मिलाकर दस लाख की लूट हुई है । बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कुछ ही मिनटों में दुकान की तिजोरी व शोकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरात और गल्ले में रखी नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों के भागने के मार्ग का पता चल सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ संदिग्ध फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। 10 लाख रुपये की संपत्ति की लूट एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती आकलन के अनुसार करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति की लूट हुई है। उन्होंने कहा, “यह एक गंभीर मामला है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए सिटी एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।” मुजफ्फरपुर में आज रात एक ज्वेलरी शॉप से करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट हुई है। हथियारबंद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दो बाइक से चार अपराधी पहुंचे थे। मामला सदर थाना क्षेत्र स्थित सुस्ता इलाके का है। सुस्ता स्थित आभूषण दुकान में बाइक सवार नकाबपोश बदमाश घुस आए। उन्होंने दुकान में मौजूद दुकानदार और अन्य लोगों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। गोल्डेन हाउस के प्रोपराइटर धर्मेंद्र साह ने बताया कि दो बाइक से चार अपराधी आए थे। अचानक आते ही कहा कि सब कुछ चुपचाप दे दो और पिस्टल निकालकर भिड़ा दिया। आभूषण और कैश मिलाकर दस लाख की लूट हुई है । बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कुछ ही मिनटों में दुकान की तिजोरी व शोकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरात और गल्ले में रखी नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों के भागने के मार्ग का पता चल सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ संदिग्ध फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। 10 लाख रुपये की संपत्ति की लूट एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती आकलन के अनुसार करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति की लूट हुई है। उन्होंने कहा, “यह एक गंभीर मामला है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए सिटी एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।”


