मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण देश भर में गैस आपूर्ति व्यवस्था की विशेष निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम चंपारण के बेतिया में भी एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्कता बरतने का दावा कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। बेतिया के कालीबाग चौक पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर के इंतजार में लंबी कतारों में खड़े देखे गए। एजेंसी की ओर से गैस वितरण की सूचना मिली थी कई लोग बिना भोजन-पानी के घंटों कड़ी धूप में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब एक बजे स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई, जब लोगों को पता चला कि नूतन गैस एजेंसी की वितरण गाड़ी नहीं आएगी। स्थानीय निवासी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह एजेंसी की ओर से कालीबाग थाना के सामने गैस वितरण की सूचना दी गई थी। इसी जानकारी के आधार पर लोग समय पर पहुंचकर कतार में लग गए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वितरण गाड़ी नहीं आ रही है। विक्की गुप्ता ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एजेंसी के वेंडर ने गैस वितरण का आश्वासन दिया था। हालांकि, घंटों इंतजार के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए उन्होंने आरोप लगाया कि लोग कड़ी धूप में परेशान होते रहे और प्रशासन की ओर से भी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस घटना ने प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। निवासियों ने मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और नियमित बनाया जाए, ताकि आम जनता को ऐसी असुविधाओं का सामना न करना पड़े। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण देश भर में गैस आपूर्ति व्यवस्था की विशेष निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम चंपारण के बेतिया में भी एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्कता बरतने का दावा कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। बेतिया के कालीबाग चौक पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर के इंतजार में लंबी कतारों में खड़े देखे गए। एजेंसी की ओर से गैस वितरण की सूचना मिली थी कई लोग बिना भोजन-पानी के घंटों कड़ी धूप में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब एक बजे स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई, जब लोगों को पता चला कि नूतन गैस एजेंसी की वितरण गाड़ी नहीं आएगी। स्थानीय निवासी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह एजेंसी की ओर से कालीबाग थाना के सामने गैस वितरण की सूचना दी गई थी। इसी जानकारी के आधार पर लोग समय पर पहुंचकर कतार में लग गए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वितरण गाड़ी नहीं आ रही है। विक्की गुप्ता ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एजेंसी के वेंडर ने गैस वितरण का आश्वासन दिया था। हालांकि, घंटों इंतजार के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए उन्होंने आरोप लगाया कि लोग कड़ी धूप में परेशान होते रहे और प्रशासन की ओर से भी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस घटना ने प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। निवासियों ने मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और नियमित बनाया जाए, ताकि आम जनता को ऐसी असुविधाओं का सामना न करना पड़े।


