लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन शुरू:प्रतिदिन चलेगी, जबलपुर में भी रहेगा हॉल्ट

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन शुरू:प्रतिदिन चलेगी, जबलपुर में भी रहेगा हॉल्ट

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) और दानापुर के बीच प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल मार्ग से होकर गुजरेगी और जबलपुर, इटारसी, कटनी तथा सतना स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह रात 9:10 बजे इटारसी, रात 2:25 बजे जबलपुर, सुबह 4 बजे कटनी और सुबह 7:10 बजे सतना पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी 2 से 15 अप्रैल तक चलेगी वापसी में, गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह दानापुर से रात 9:30 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन दोपहर 1:45 बजे जबलपुर और शाम 5:30 बजे इटारसी पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 7:45 बजे यह लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 1 एसी सेकंड क्लास, 6 एसी थर्ड क्लास, 9 स्लीपर क्लास, 4 जनरल क्लास और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *