कड़ाके की ठंड में 82 दिव्यांग बच्चों को कंबल:जयसिंहपुर में लोकाधिकार सेवा समिति ने मानसिक मंदित संस्थान में किए वितरित

कड़ाके की ठंड में 82 दिव्यांग बच्चों को कंबल:जयसिंहपुर में लोकाधिकार सेवा समिति ने मानसिक मंदित संस्थान में किए वितरित

कड़ाके की ठंड के बीच दिव्यांग और मानसिक मंदित बच्चों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को एक पहल की गई। लोकाधिकार सेवा समिति ने दुबेपुर ब्लॉक के ग्राम सभा भाई स्थित मानसिक मंदित संस्थान में 82 बच्चों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल चन्द्रशेखर शुक्ला संस्थान पहुंचे। उन्होंने समिति की इस पहल की सराहना की और कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ऐसे बच्चों की देखभाल और उन्हें सर्दी से सुरक्षित रखने को मानवीय कर्तव्य बताया। संस्थान की प्रबंधक रिशा वर्मा ने लोकाधिकार सेवा समिति के इस कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में यह सहायता बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है। वर्मा ने समिति और कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने भी लोकाधिकार सेवा समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *