आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व:अग्नि के फेरे लगाकर मनाई गई खुशियां, देर रात तक चलता रहा जश्न

आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व:अग्नि के फेरे लगाकर मनाई गई खुशियां, देर रात तक चलता रहा जश्न

आजमगढ़ जिले में मंगलवार की देर रात तक लोहड़ी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले में धूमधाम से विट्ठल घाट पर मनाया जा रहे इस त्यौहार में सभी जाति धर्म और संप्रदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। और सभी ने मिलजुल कर एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए खुशियां मनाई। गुरु दरबार में संध्या के समय रहरासि साहिब जी के पाठ से आरम्भ हुआ। शबद कीर्तन, आरती के उपरान्त अरदास किया गया। तत्पश्चात् गुरुद्वारे परिसर में अग्नि प्रज्वलित किया गया। सभी साध संगत ने अग्नि के पाँच फेरे लगाये और अग्नि को रेवड़ी, मुंगफली, लाई तिलकुट, गजक ‘आदि भेट किया गया तथा गुरु महाराज से सुख, शान्ति और विश्व बन्धुत्व की कामना की गयी। पर्व के शुभ अवसर पर कड़ाह प्रसाद तथा लंगर का वितरण किया गया। सिक्ख धर्म में लोहड़ी का पर्व फसल की कटाई सर्दियों के अन्त और नये वर्ष की शुरुआत और घर में नए सदस्य के आगमन व बच्चे के जन्म आदि की खुशी में लोहडी का पर्व मनाते है। इस अवसर पर जमकर भांगड़ा बजाकर डांस किया गया। सिख धर्म गुरु बोले बड़ी संख्या में जुटे रहे विभिन्न जाति संप्रदाय के लोग इस बारे में दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए सिख धर्म के धर्म गुरु राजू सरदार ने बताया कि लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे वृद्ध और युवा पुरुषों ने अग्नि के फेर लगाकर जमकर डांस भी किया। रवि की फसल की कटाई होती है। इसके बाद प्रतिवर्ष 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस त्यौहार में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर उत्सव मनाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *