बड़वानी की अंजड़ नगर परिषद में तालाबंदी:अक्षरधाम कॉलोनीवासियों ने समस्याओं के निराकरण न होने पर किया प्रदर्शन

बड़वानी की अंजड़ नगर परिषद में तालाबंदी:अक्षरधाम कॉलोनीवासियों ने समस्याओं के निराकरण न होने पर किया प्रदर्शन

बड़वानी जिले की अंजड़ नगर परिषद में अक्षरधाम कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि सड़क और नाली निर्माण सहित उनकी अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद, कलेक्टर कार्यालय और सीएम हेल्पलाइन पर कई शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनका यह भी आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन पर उनकी शिकायतों को फर्जी जानकारी देकर बंद कर दिया गया। इसी के विरोध में उन्होंने नगर परिषद के गेट पर तालाबंदी की है। धरना प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद के सीएमओ रणजीत सिंह रावत गेट के अंदर थे, जबकि नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती गेट के बाहर मौजूद थे। कॉलोनी के सैकड़ों लोग गेट पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कॉलोनीवासी दीपेश सिंह ठाकुर ने बताया कि वे अध्यक्ष के झूठे आश्वासनों से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “हम 1 दिसंबर को आए थे, तब अध्यक्ष ने 15 दिन में कॉलोनी के टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी होने का आश्वासन दिया था। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है।” शिकायत का जवाब झूठा दिया ठाकुर ने आगे बताया कि उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिसका जवाब पूरी तरह से झूठा दिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद श्रीराम कॉलोनी की रसीदों और PYC फॉर्म पूरा न होने की बात कर रही है। PYC फॉर्म पूरा करने की जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों की होती है, न कि कॉलोनी के निवासियों की। भ्रमित जानकारी पर कार्रवाई करें प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उनका आरोप है कि आपसी लड़ाई के कारण नगर का विकास पूरी तरह से रोका जा रहा है, जिससे कॉलोनी के बच्चे और लोग परेशान हैं। अध्यक्ष या तो आप वर्क ऑर्डर दे दो या या अपने पद से इस्तीफा दे दो और साथ ही साथ नगर परिषद जो 25 से ज्यादा अक्षरधाम कॉलोनी की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर लगी है। उस पर गलत जानकारी देकर भ्रमित कर रहे हैं, उस पर भी कार्रवाई करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *