सुने घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पार:काम से घर लौटे दम्पत्ति तब चला पता, संजू ढाबा के पीछे चोरी की वारदात

सुने घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पार:काम से घर लौटे दम्पत्ति तब चला पता, संजू ढाबा के पीछे चोरी की वारदात

छिंदवाड़ा देहात थाना क्षेत्र में संजू ढाबा के पीछे स्थित एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देहात थाना निरीक्षक से प्राप्ति जानकारी के अनुसार, प्राइवेट कंपनी में कार्यरत नितिन सिंह ठाकुर एवं उनकी पत्नी, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, रोज़ की तरह घर पर ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी के बाद जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर जांच करने पर पाया गया कि चोरों ने आलमारी में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी और लगभग साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। कुल मिलाकर करीब 6 लाख रुपए की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के संदिग्धों व गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में लगी सीसीटीवी कैमरे की बीच जांच कर रही है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *