भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नगर निगमों के मनोनीत पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी है। मेरठ में चतर सेन मित्तल सहित इस लिस्ट में 8 पार्षदों के नाम हैं। जिन्हें सरकार ने नामित किया है।
सोमवार देर शाम यह लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में चतर सैन मित्तल, हितेश पाल गढ़रिया, सुरेंद्र पाल सिंह उर्फ गुल्लू ठाकुर, निर्मला लोधी, संजय शर्मा, दीपक गुप्ता, सुनील वर्मा, कमल जाटव, वरिंदर कौर कपूर और ममता त्यागी का नाम है। यूपी नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद व अनुसचिव संजय तिवारी के हस्ताक्षर से ये लिस्ट जारी की गई है। इसमें सभी जिलों से नामित पार्षदों के नाम हैं। मेरठ की लिस्ट में पिछड़ों, दलितों को पूरा स्थान देते हुए नाम जारी किए गए हैं। सवर्णों में चतर सैन मित्तल, ममता त्यागी, संजय शर्मा और दीपक गुप्ता हैं। जबकि पिछड़ों में हितेश पाल गढ़रिया, सुरेंद्र पाल, निर्मला लोधी, सुनील वर्मा, वरिंदर कपूर हैं। दलित कोटे से कमल जाटव का नाम है।


