Liqur Scam Case: कवासी लखमा सत्र में होंगेे शामिल, शर्तों का करना होगा पालन

Liqur Scam Case: कवासी लखमा सत्र में होंगेे शामिल, शर्तों का करना होगा पालन

Liqur Scam Case: शराब घोटाला मामले में एक वर्ष बाद जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में शामिल होंगे। यह जानकारी डॉ. रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय ने 3 फरवरी को अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद विधानसभा की शर्तों के आधार पर लखमा को सत्र में भाग लेने की अनुमति दी गई है। जांच लंबित रहने तक यह अनुमति सशर्त रहेगी। निर्धारित शर्तों के अनुसार लखमा को सत्र में आने-जाने की सूचना विधानसभा सचिव को देनी होगी।

वे अपने निवास क्षेत्र का दौरा नहीं करेंगे और “नो स्पीच” शर्त का पालन करेंगे।उनकी उपस्थिति केवल सदन की कार्यवाही तक सीमित रहेगी। वे बजट सत्र के सामान्य विषयों पर चर्चा कर सकेंगे, लेकिन अपने विरुद्ध लंबित मामले पर कोई वक्तव्य नहीं देंगे। नियमों के उल्लंघन पर अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *