सीवान में 82 लाख की शराब पर चला बुलडोजर:DM के निर्देश पर 31 मामलों की जब्त शराब पर कार्रवाई

सीवान में 82 लाख की शराब पर चला बुलडोजर:DM के निर्देश पर 31 मामलों की जब्त शराब पर कार्रवाई

सीवान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में बड़ी कार्रवाई की गई। उत्पाद विभाग और प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों में जब्त की गई भारी मात्रा में शराब को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। कार्रवाई के दौरान उत्पाद निरीक्षक रूपेश कुमार तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों की देखरेख में शराब की बोतलों को जमीन पर फैलाकर उन पर रोड रोलर चलाया गया, जिससे उन्हें पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया। विनष्ट की गई शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 82 लाख 38 हजार 996 रुपये आंकी गई है। उत्पाद निरीक्षक रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद उत्पाद थाना सदर, महाराजगंज और रघुनाथपुर के कुल 31 कांडों में जब्त शराब को नष्ट किया गया। इन कांडों में कुल 3877 लीटर देशी शराब और 4954.610 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। इसके अतिरिक्त पुलिस के विभिन्न थानों के 5 कांडों में जब्त 159 लीटर देशी शराब और 902.22 लीटर विदेशी शराब को भी विनष्ट किया गया। अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी पूरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित थानों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, ताकि जब्त माल के विनष्टीकरण में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम समय-समय पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सीवान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में बड़ी कार्रवाई की गई। उत्पाद विभाग और प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों में जब्त की गई भारी मात्रा में शराब को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। कार्रवाई के दौरान उत्पाद निरीक्षक रूपेश कुमार तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों की देखरेख में शराब की बोतलों को जमीन पर फैलाकर उन पर रोड रोलर चलाया गया, जिससे उन्हें पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया। विनष्ट की गई शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 82 लाख 38 हजार 996 रुपये आंकी गई है। उत्पाद निरीक्षक रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद उत्पाद थाना सदर, महाराजगंज और रघुनाथपुर के कुल 31 कांडों में जब्त शराब को नष्ट किया गया। इन कांडों में कुल 3877 लीटर देशी शराब और 4954.610 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। इसके अतिरिक्त पुलिस के विभिन्न थानों के 5 कांडों में जब्त 159 लीटर देशी शराब और 902.22 लीटर विदेशी शराब को भी विनष्ट किया गया। अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी पूरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित थानों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, ताकि जब्त माल के विनष्टीकरण में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम समय-समय पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *