समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग इलाकों में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार रात ट्रक से करीब 55 लाख की विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वैनी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर हाई स्कूल के पास गश्ती के दौरान कोहरे के बीच एक ट्रक को सड़क किनारे देखा। शक के आधार पर हरियाणा नंबर ट्रक की तलाशी शुरू की गई, तो सामने से धान की भूसी की बोरी रखी हुई थी। जबकि पीछे कार्टन भरा हुआ था। जांच के दौरान 4428 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस बीच कारोबारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस मामले को लेकर उत्पाद थाने में एक प्राथमिक की दर्ज की गई है। बगीचे में छिपाकर रखा था इसके अलावा शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के अख्तरवारा के पास बगीचे से करीब 159. 48 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इस दौरान मौके से तस्कर गणेश मंडल की गिरफ्तारी हुई है। प्राथमिक की दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। नेटवर्क खंगाला जा रहा है उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दोनों जगह पर बरामद की गई शराब की मात्रा 45 96.980 लीटर है। जिसका बाजार मूल्य करीब 55 लाख रुपए है। माना जा रहा है कि बाजार में इसे 75 से 1 करोड रुपए में बेचने की तैयारी थी। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग इलाकों में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार रात ट्रक से करीब 55 लाख की विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वैनी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर हाई स्कूल के पास गश्ती के दौरान कोहरे के बीच एक ट्रक को सड़क किनारे देखा। शक के आधार पर हरियाणा नंबर ट्रक की तलाशी शुरू की गई, तो सामने से धान की भूसी की बोरी रखी हुई थी। जबकि पीछे कार्टन भरा हुआ था। जांच के दौरान 4428 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस बीच कारोबारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस मामले को लेकर उत्पाद थाने में एक प्राथमिक की दर्ज की गई है। बगीचे में छिपाकर रखा था इसके अलावा शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के अख्तरवारा के पास बगीचे से करीब 159. 48 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इस दौरान मौके से तस्कर गणेश मंडल की गिरफ्तारी हुई है। प्राथमिक की दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। नेटवर्क खंगाला जा रहा है उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दोनों जगह पर बरामद की गई शराब की मात्रा 45 96.980 लीटर है। जिसका बाजार मूल्य करीब 55 लाख रुपए है। माना जा रहा है कि बाजार में इसे 75 से 1 करोड रुपए में बेचने की तैयारी थी। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।


