मुरैना में 5 लाख 39 हजार की शराब पकड़ी:पचेखा गांव में पुलिस की दबिश; 248 पेटी बीयर और 7 पेटी देशी शराब मिली

मुरैना में 5 लाख 39 हजार की शराब पकड़ी:पचेखा गांव में पुलिस की दबिश; 248 पेटी बीयर और 7 पेटी देशी शराब मिली

मुरैना की कैलारस पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए पचेखा गांव के एक पुराने मकान में अवैध शराब के बड़े भंडारण का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घर से 248 पेटी बीयर और 7 पेटी देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 5 लाख 39 हजार रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। मोनू उर्फ महावीर तोमर गिरफ्तार, साथी फरार मामले में पुलिस ने पचेखा निवासी मोनू उर्फ महावीर तोमर को गिरफ्तार किया है। वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाहा के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में अवैध शराब का बड़ा भंडारण किया गया है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर दबिश दी गई, जहां से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *