भोजपुर जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सोमवार को टीम ने लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। मौके से चार तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए है। विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली की ओर से एक कार में शराब लाई जा रही है। डिलीवरी में समस्तीपुर में होनी थी। सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद वाहन चेकिंग के दौरान बक्सर-पटना फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर ओवरब्रिज के पास संदिग्ध कार को रोका गया। दिल्ली और पंजाब का तस्कर गिरफ्तार जांच के दौरान कार में बने गुप्त तहखाने से अलग-अलग ब्रांड की कुल 240 बोतल( 134.280 लीटर) शराब बरामद की गई। कार पर कोई निबंधन संख्या अंकित नहीं था। मौके से दिल्ली के शकुरपुर निवासी चालक परवेश कुमार, पंजाब के लुधियाना निवासी मनीष शर्मा, दिल्ली निवासी जय किशन और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी प्रारंभिक जांच में शराब को दिल्ली से समस्तीपुर ले जाने की पुष्टि हुई है। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र के अलावा अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। भोजपुर जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सोमवार को टीम ने लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। मौके से चार तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए है। विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली की ओर से एक कार में शराब लाई जा रही है। डिलीवरी में समस्तीपुर में होनी थी। सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद वाहन चेकिंग के दौरान बक्सर-पटना फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर ओवरब्रिज के पास संदिग्ध कार को रोका गया। दिल्ली और पंजाब का तस्कर गिरफ्तार जांच के दौरान कार में बने गुप्त तहखाने से अलग-अलग ब्रांड की कुल 240 बोतल( 134.280 लीटर) शराब बरामद की गई। कार पर कोई निबंधन संख्या अंकित नहीं था। मौके से दिल्ली के शकुरपुर निवासी चालक परवेश कुमार, पंजाब के लुधियाना निवासी मनीष शर्मा, दिल्ली निवासी जय किशन और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी प्रारंभिक जांच में शराब को दिल्ली से समस्तीपुर ले जाने की पुष्टि हुई है। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र के अलावा अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।


