समस्तीपुर में बुधवार देर रात उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्माणाधीन मकान से 10 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। तहखाना बनाकर खेप को छिपाकर रखा था।अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। गृह स्वामी धमेंद्र राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना हलई थाने के विक्रमपुर वार्ड नंबर-6 मोहल्ला की है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। विक्रमपुर गांव में धमेंद्र राय के निर्माणाधीन मकान में एक तहखाना का निर्माण कराया गया है। जिसमें भारी मात्रा में शराब रखा गया है। सूचना के आधार टीम मौके पर पहुंची। 938 लीटर विदेशी शराब बरामद छानबीन में पता चला कि तहखाने का गेट केला के पेड़ के पास से खुलता है। अंदर का नजारा देखकर टीम हैरान रह गई। शराब की कार्टन से भरा हुआ था। मौके से 938 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जिसका बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए है। तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तस्कर की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय थाने के सहयोग से छापेमारी की जा रही है। उत्पाद थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्कर का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस धंधे में कौन-कौन शामिल है। कहां से शराब लाई जाती थी। कहां डिलीवरी होती थी। इसकी जांच की जा रही है। समस्तीपुर में बुधवार देर रात उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्माणाधीन मकान से 10 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। तहखाना बनाकर खेप को छिपाकर रखा था।अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। गृह स्वामी धमेंद्र राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना हलई थाने के विक्रमपुर वार्ड नंबर-6 मोहल्ला की है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। विक्रमपुर गांव में धमेंद्र राय के निर्माणाधीन मकान में एक तहखाना का निर्माण कराया गया है। जिसमें भारी मात्रा में शराब रखा गया है। सूचना के आधार टीम मौके पर पहुंची। 938 लीटर विदेशी शराब बरामद छानबीन में पता चला कि तहखाने का गेट केला के पेड़ के पास से खुलता है। अंदर का नजारा देखकर टीम हैरान रह गई। शराब की कार्टन से भरा हुआ था। मौके से 938 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जिसका बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए है। तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तस्कर की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय थाने के सहयोग से छापेमारी की जा रही है। उत्पाद थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्कर का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस धंधे में कौन-कौन शामिल है। कहां से शराब लाई जाती थी। कहां डिलीवरी होती थी। इसकी जांच की जा रही है।


