JCB टायरों में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब:किशनगंज में 218 लीटर विदेशी दारू जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

JCB टायरों में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब:किशनगंज में 218 लीटर विदेशी दारू जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज में शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा हुआ है। उत्पाद विभाग ने जेसीबी के बड़े टायरों के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही 218.60 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल के कानकी से शराब की एक बड़ी खेप किशनगंज होते हुए कोचाधामन और बहादुरगंज के रास्ते खगड़िया पहुंचाई जानी है। इसके बाद टीम ने बंगाल सीमा से सटे रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी थी। 218.60 लीटर विदेशी शराब बरामद रामपुर चेक पोस्ट के पास टीम ने बंगाल की ओर से आ रहे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। शुरुआती तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन संदेह होने पर वाहन में लदे दो बड़े जेसीबी टायरों की गहन जांच की गई। जांच में टायरों के अंदर शराब की बोतलें छिपी मिलीं, जिसके बाद कुल 218.60 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। तस्करी में इस्तेमाल किया गया पिकअप जब्त गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान समस्तीपुर निवासी मुंशी कुमार और खगड़िया निवासी गोलू के रूप में हुई है। दोनों से उत्पाद थाने में पूछताछ की जा रही है, ताकि इस शराब तस्करी नेटवर्क के सप्लायर और आगे के रूट का पता लगाया जा सके। तस्करी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चेक पोस्टों पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिहार में शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग की सतर्कता से उनके प्रयास विफल हो रहे हैं। किशनगंज में शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा हुआ है। उत्पाद विभाग ने जेसीबी के बड़े टायरों के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही 218.60 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल के कानकी से शराब की एक बड़ी खेप किशनगंज होते हुए कोचाधामन और बहादुरगंज के रास्ते खगड़िया पहुंचाई जानी है। इसके बाद टीम ने बंगाल सीमा से सटे रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी थी। 218.60 लीटर विदेशी शराब बरामद रामपुर चेक पोस्ट के पास टीम ने बंगाल की ओर से आ रहे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। शुरुआती तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन संदेह होने पर वाहन में लदे दो बड़े जेसीबी टायरों की गहन जांच की गई। जांच में टायरों के अंदर शराब की बोतलें छिपी मिलीं, जिसके बाद कुल 218.60 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। तस्करी में इस्तेमाल किया गया पिकअप जब्त गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान समस्तीपुर निवासी मुंशी कुमार और खगड़िया निवासी गोलू के रूप में हुई है। दोनों से उत्पाद थाने में पूछताछ की जा रही है, ताकि इस शराब तस्करी नेटवर्क के सप्लायर और आगे के रूट का पता लगाया जा सके। तस्करी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चेक पोस्टों पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिहार में शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग की सतर्कता से उनके प्रयास विफल हो रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *