शेखपुरा में होम डिलीवरी से पहले शराब कारोबारी अरेस्ट:उत्पाद पुलिस ने जब्त कर आरोपी को जेल भेजा

शेखपुरा में होम डिलीवरी से पहले शराब कारोबारी अरेस्ट:उत्पाद पुलिस ने जब्त कर आरोपी को जेल भेजा

शेखपुरा में उत्पाद पुलिस ने एक शराब कारोबारी को होम डिलीवरी से पहले रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अफरडीह गांव निवासी शिव कुमार चौधरी के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद थाना शेखपुरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महुली थाना क्षेत्र के अफरडीह गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी नीतीश कुमार को उसके घर के बथान से पकड़ा गया, जहां वह शराब की होम डिलीवरी के लिए निकल रहा था। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजय कुमार और एएसआई शंभूनाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस ने कारोबारी के पास से शराब से भरा एक थैला जब्त किया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में शराब बनाकर उसकी होम डिलीवरी करता है। गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। अमित आनंद ने बताया कि आरोपी शेखपुरा, जमुई और नवादा जिलों के आसपास के गांवों में शराब बेचता था। गिरफ्तारी के बाद उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में उत्पाद पुलिस ने एक शराब कारोबारी को होम डिलीवरी से पहले रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अफरडीह गांव निवासी शिव कुमार चौधरी के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद थाना शेखपुरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महुली थाना क्षेत्र के अफरडीह गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी नीतीश कुमार को उसके घर के बथान से पकड़ा गया, जहां वह शराब की होम डिलीवरी के लिए निकल रहा था। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजय कुमार और एएसआई शंभूनाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस ने कारोबारी के पास से शराब से भरा एक थैला जब्त किया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में शराब बनाकर उसकी होम डिलीवरी करता है। गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। अमित आनंद ने बताया कि आरोपी शेखपुरा, जमुई और नवादा जिलों के आसपास के गांवों में शराब बेचता था। गिरफ्तारी के बाद उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *