भागलपुर में पेट्रोलियम टैंकर से शराब तस्करी का भंडाफोड़:पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, 3773 लीटर विदेशी शराब जब्त की

भागलपुर में पेट्रोलियम टैंकर से शराब तस्करी का भंडाफोड़:पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, 3773 लीटर विदेशी शराब जब्त की

भागलपुर पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला टीओपी के पास वाहन जांच के दौरान एक टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कुल मात्रा 3773.625 लीटर बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर से एक टैंकर में अवैध विदेशी शराब लोड कर नवगछिया की ओर भेजी जा रही है। इस सूचना पर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर विक्रमशिला टीओपी के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान, ‘भारत पेट्रोलियम’ लिखे एक सफेद रंग के संदिग्ध टैंकर को रोका गया। पुलिस ने जब टैंकर की तलाशी ली, तो उसके अंदर विशेष रूप से छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। शराब को इस तरह से छिपाया गया था कि पहली नजर में टैंकर सामान्य पेट्रोलियम वाहन लगे। बरामद शराब की मात्रा 3773.625 लीटर है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति पहले भी शराब के अवैध कारोबार के मामलों में जेल जा चुके हैं और दोबारा इस धंधे में संलिप्त पाए गए हैं। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। भागलपुर पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला टीओपी के पास वाहन जांच के दौरान एक टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कुल मात्रा 3773.625 लीटर बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर से एक टैंकर में अवैध विदेशी शराब लोड कर नवगछिया की ओर भेजी जा रही है। इस सूचना पर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर विक्रमशिला टीओपी के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान, ‘भारत पेट्रोलियम’ लिखे एक सफेद रंग के संदिग्ध टैंकर को रोका गया। पुलिस ने जब टैंकर की तलाशी ली, तो उसके अंदर विशेष रूप से छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। शराब को इस तरह से छिपाया गया था कि पहली नजर में टैंकर सामान्य पेट्रोलियम वाहन लगे। बरामद शराब की मात्रा 3773.625 लीटर है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति पहले भी शराब के अवैध कारोबार के मामलों में जेल जा चुके हैं और दोबारा इस धंधे में संलिप्त पाए गए हैं। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *