जहानाबाद में शराब तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार:काको बाजार में चलती गाड़ी से कूदकर भागा कैदी,दोषी पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई

जहानाबाद में शराब तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार:काको बाजार में चलती गाड़ी से कूदकर भागा कैदी,दोषी पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई

जहानाबाद में पुलिस कस्टडी से एक शराब तस्कर कैदी फरार हो गया। यह घटना काको थाना क्षेत्र के काको बाजार में उस समय हुई जब कैदी को मंडल कारा ले जाया जा रहा था। आरोपी चलती गाड़ी से हथकड़ी सरकाकर कूद गया। इस घटना के बाद पुलिस ने फरार कैदी के खिलाफ काको थाने में मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अभिरक्षा में भेजा जा रहा था जेल नगर थाना पुलिस ने शनिवार को शराब से लदे एक ट्रक के साथ उसके चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया था। पुलिस अभिरक्षा में दो शराब तस्करों सहित कुल चार कैदियों को मंडल कारा भेजा जा रहा था। काको बाजार पहुंचते ही ट्रैफिक जाम के कारण वाहन की गति धीमी हो गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों शराब तस्करों ने हथकड़ी सरकाकर पुलिस वैन से छलांग लगा दी। कैदियों को भागते देख वैन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत गाड़ी रोकी और उनका पीछा किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक कैदी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा कैदी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ बोले-मामले की जांच जारी एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए बताया कि नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक से 511 कार्टून बीयर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक कैदी, कर्णाव कुमार, जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला और ट्रक का उपचालक है, जेल भेजने के दौरान रास्ते में फरार हो गया। कैदी के फरार होने के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फरार तस्कर कर्णाव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है। जहानाबाद में पुलिस कस्टडी से एक शराब तस्कर कैदी फरार हो गया। यह घटना काको थाना क्षेत्र के काको बाजार में उस समय हुई जब कैदी को मंडल कारा ले जाया जा रहा था। आरोपी चलती गाड़ी से हथकड़ी सरकाकर कूद गया। इस घटना के बाद पुलिस ने फरार कैदी के खिलाफ काको थाने में मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अभिरक्षा में भेजा जा रहा था जेल नगर थाना पुलिस ने शनिवार को शराब से लदे एक ट्रक के साथ उसके चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया था। पुलिस अभिरक्षा में दो शराब तस्करों सहित कुल चार कैदियों को मंडल कारा भेजा जा रहा था। काको बाजार पहुंचते ही ट्रैफिक जाम के कारण वाहन की गति धीमी हो गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों शराब तस्करों ने हथकड़ी सरकाकर पुलिस वैन से छलांग लगा दी। कैदियों को भागते देख वैन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत गाड़ी रोकी और उनका पीछा किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक कैदी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा कैदी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ बोले-मामले की जांच जारी एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए बताया कि नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक से 511 कार्टून बीयर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक कैदी, कर्णाव कुमार, जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला और ट्रक का उपचालक है, जेल भेजने के दौरान रास्ते में फरार हो गया। कैदी के फरार होने के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फरार तस्कर कर्णाव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *