दुकान के बेसमेंट में छिपाई शराब बरामद

दुकान के बेसमेंट में छिपाई शराब बरामद

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर एक्साइज विभाग की तरफ से एक बार फिर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। डिप्टी कमिश्नर एक्साइज एसके गर्ग की अगुआई और नवजीत सिंह सहायक आबकारी आयुक्त जालंधर रेंज-2 के निर्देशों पर जसप्रीत सिंह एक्साइज अधिकारी वेस्ट-बी की टीम ने शनिवार को अलग-अलग जगहों पर रेड की। मनजीत सिंह ढींढसा आबकारी इंस्पेक्टर एक्साइज सर्कल बस्तियां ने एक्साइज पुलिस के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर कपूरथला रोड स्थित बस्ती बावा खेल के राजनगर में जूस कॉर्नर के पीछे स्थित एक दुकान के बेसमेंट में जांच की। जांच के दौरान पंजाब किंग ब्रांड की 176 निप्स और 48 पिंट (कुल 49,680 मिलीलीटर) अवैध शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब पर लगे ट्रैक-एंड-ट्रेस क्यूआर कोड और बैच नंबर खुरचे हुए पाए गए। इस रेड के दौरान बलदीप सिंह निवासी मकान नंबर 140, मोहल्ला राज नगर, बस्ती बावा खेल को मौके से गिरफ्तार कर थाना बस्ती बावा खेल में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *