ड्रोन की मदद से चल रही शराब फैक्ट्री ध्वस्त:नवादा में उत्पाद विभाग ने संयुक्त छापेमारी में की कार्रवाई, 11 क्विंटल जावा महुआ नष्ट

ड्रोन की मदद से चल रही शराब फैक्ट्री ध्वस्त:नवादा में उत्पाद विभाग ने संयुक्त छापेमारी में की कार्रवाई, 11 क्विंटल जावा महुआ नष्ट

नवादा में शराबबंदी के बीच भी सक्रिय शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन से मिली लोकेशन के आधार पर नवादा और झारखंड के गिरिडीह जिले की संयुक्त टीम ने गावां थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर पूरी फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी 14 फरवरी की रात डेढ़ बजे से सुबह 3 बजे के बीच की गई। टीम को देखकर शराब माफिया मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री को तहस-नहस कर दिया। ड्रोन से मिली लोकेशन, रात में दबिश होली पर्व और झारखंड पंचायत चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम अलर्ट पर थी। इसी दौरान ड्रोन से मिली इनपुट के आधार पर गिरिडीह उत्पाद विभाग और नवादा के पकड़ीबरावां थाना की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। टीमें रात में डुमरझारा गांव पहुंचीं और चारों ओर से घेराबंदी कर अवैध फैक्ट्री पर धावा बोला। भट्टी, ड्रम, जावा महुआ और तैयार शराब बरामद जांच में टीम को बड़े पैमाने पर शराब बनाने के सबूत मिले। जप्त सामग्री इस प्रकार है जावा महुआ- 11,100 किलोग्राम, अवैध चुलाई शराब- 570 लीटर, शराब बनाने के बड़े उपकरण, भट्टी और ड्रम नष्ट किए गए। टीम ने मौके पर मिले महुए को नष्ट किया और तैयार शराब को जब्त कर लिया। दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज उत्पाद विभाग ने दो अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया है। अधिकारियों ने माना कि शराबबंदी के बावजूद इतनी बड़ी फैक्ट्री का चलना हैरान करने वाला है। अभियान का नेतृत्व और शामिल अधिकारी इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व रवि रंजन, अवर निरीक्षक (उत्पाद), गिरिडीह ने किया। अभियान में निम्न अधिकारी और बल शामिल रहे रामेश्वर टुडू, निरीक्षक (मद्य निषेध), अशोक कुमार, अवर निरीक्षक (मद्य निषेध), पंकज उदास, सहायक अवर निरीक्षक, मद्य निषेध सिपाही, गृह रक्षक, बिहार सैफ, ड्रोन पायलट, उत्पाद थाना पक्रिबर्मा, नवादा जिला बल, गिरिडीह टीम ने सामूहिक प्रयास से फैक्ट्री को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया। नवादा में शराबबंदी के बीच भी सक्रिय शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन से मिली लोकेशन के आधार पर नवादा और झारखंड के गिरिडीह जिले की संयुक्त टीम ने गावां थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर पूरी फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी 14 फरवरी की रात डेढ़ बजे से सुबह 3 बजे के बीच की गई। टीम को देखकर शराब माफिया मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री को तहस-नहस कर दिया। ड्रोन से मिली लोकेशन, रात में दबिश होली पर्व और झारखंड पंचायत चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम अलर्ट पर थी। इसी दौरान ड्रोन से मिली इनपुट के आधार पर गिरिडीह उत्पाद विभाग और नवादा के पकड़ीबरावां थाना की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। टीमें रात में डुमरझारा गांव पहुंचीं और चारों ओर से घेराबंदी कर अवैध फैक्ट्री पर धावा बोला। भट्टी, ड्रम, जावा महुआ और तैयार शराब बरामद जांच में टीम को बड़े पैमाने पर शराब बनाने के सबूत मिले। जप्त सामग्री इस प्रकार है जावा महुआ- 11,100 किलोग्राम, अवैध चुलाई शराब- 570 लीटर, शराब बनाने के बड़े उपकरण, भट्टी और ड्रम नष्ट किए गए। टीम ने मौके पर मिले महुए को नष्ट किया और तैयार शराब को जब्त कर लिया। दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज उत्पाद विभाग ने दो अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया है। अधिकारियों ने माना कि शराबबंदी के बावजूद इतनी बड़ी फैक्ट्री का चलना हैरान करने वाला है। अभियान का नेतृत्व और शामिल अधिकारी इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व रवि रंजन, अवर निरीक्षक (उत्पाद), गिरिडीह ने किया। अभियान में निम्न अधिकारी और बल शामिल रहे रामेश्वर टुडू, निरीक्षक (मद्य निषेध), अशोक कुमार, अवर निरीक्षक (मद्य निषेध), पंकज उदास, सहायक अवर निरीक्षक, मद्य निषेध सिपाही, गृह रक्षक, बिहार सैफ, ड्रोन पायलट, उत्पाद थाना पक्रिबर्मा, नवादा जिला बल, गिरिडीह टीम ने सामूहिक प्रयास से फैक्ट्री को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *