शेखपुरा में शराब अड्डा पकड़ा:मंदना गांव के घर के पिछवाड़े से 150 लीटर शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार और जेल भेजा गया

शेखपुरा में शराब अड्डा पकड़ा:मंदना गांव के घर के पिछवाड़े से 150 लीटर शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार और जेल भेजा गया

शेखपुरा में हथियावा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर प्रखंड के मंदना गांव में एक शराब निर्माण अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने में जुटे एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मंदना गांव निवासी राजकिशोर मांझी के पुत्र करकू मांझी के रूप में की गई है। इस छापामारी का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने किया। घर के पीछे शराब अड्डा चला रहा था
पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी अपने घर के पिछवाड़े में छुपकर शराब निर्माण का अड्डा चला रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कारोबारी के घर के पीछे स्थित सुनसान झाड़ी युक्त बाड़ी में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित शराब के साथ-साथ शराब बनाने और रखने के उपकरण बरामद किए। इन सभी को पुलिस ने जब्त कर लिया। घटनास्थल से बरामद 150 लीटर अर्धनिर्मित शराब को पुलिस दल ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में हथियावा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर प्रखंड के मंदना गांव में एक शराब निर्माण अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने में जुटे एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मंदना गांव निवासी राजकिशोर मांझी के पुत्र करकू मांझी के रूप में की गई है। इस छापामारी का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने किया। घर के पीछे शराब अड्डा चला रहा था
पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी अपने घर के पिछवाड़े में छुपकर शराब निर्माण का अड्डा चला रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कारोबारी के घर के पीछे स्थित सुनसान झाड़ी युक्त बाड़ी में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित शराब के साथ-साथ शराब बनाने और रखने के उपकरण बरामद किए। इन सभी को पुलिस ने जब्त कर लिया। घटनास्थल से बरामद 150 लीटर अर्धनिर्मित शराब को पुलिस दल ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *