शेखपुरा में भागा शराब कारोबारी गिरफ्तार:3 महीने पहले घर से मिली थी शराब, गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा था

शेखपुरा में भागा शराब कारोबारी गिरफ्तार:3 महीने पहले घर से मिली थी शराब, गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा था

शेखपुरा में जयरामपुर थाना पुलिस ने रविवार को एक फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बढ़नपुरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बढ़नपुरा गांव निवासी केशो मांझी के पुत्र सुनील मांझी के रूप में हुई है। छापामारी का नेतृत्व जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर लाली कुमारी ने किया। पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि तीन माह पहले स्थानीय पुलिस ने सुनील मांझी के घर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की थी। हालांकि, उस समय रात का फायदा उठाकर वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था। फरार होने के बाद उसके खिलाफ स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, सुनील मांझी गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा था। पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह दो दिन पहले अपने घर आया है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सुनील मांझी इलाके का कुख्यात शराब तस्कर है, जो शराब बनाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में उसकी बिक्री भी करता था। शेखपुरा में जयरामपुर थाना पुलिस ने रविवार को एक फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बढ़नपुरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बढ़नपुरा गांव निवासी केशो मांझी के पुत्र सुनील मांझी के रूप में हुई है। छापामारी का नेतृत्व जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर लाली कुमारी ने किया। पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि तीन माह पहले स्थानीय पुलिस ने सुनील मांझी के घर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की थी। हालांकि, उस समय रात का फायदा उठाकर वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था। फरार होने के बाद उसके खिलाफ स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, सुनील मांझी गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा था। पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह दो दिन पहले अपने घर आया है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सुनील मांझी इलाके का कुख्यात शराब तस्कर है, जो शराब बनाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में उसकी बिक्री भी करता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *