शेखपुरा में शराब कारोबारी गिरफ्तार:2017 के मामले में वांछित, होली पर घर आने की मिली थी सूचना

शेखपुरा में शराब कारोबारी गिरफ्तार:2017 के मामले में वांछित, होली पर घर आने की मिली थी सूचना

शेखपुरा में मिशन थाना पुलिस ने बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के सामाचक मुहल्ले से लंबे समय से फरार चल रहे शराब कारोबारी सौरभ राउत को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। गिरफ्तार सौरभ राउत सामाचक मोहल्ला निवासी भासो महतो का पुत्र है। छापामारी का नेतृत्व मिशन थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आदित्य रंजन ने किया। वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में वांछित था थाना अध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि सौरभ राउत वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के डर से वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे कई बार गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस उसकी तलाश में थी। होली मनाने के लिए बाहर से अपने घर आया पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी होली मनाने के लिए बाहर से अपने घर आया है। भनक लगते ही पुलिस टीम उसके मुहल्ले पहुंची और उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में मिशन थाना पुलिस ने बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के सामाचक मुहल्ले से लंबे समय से फरार चल रहे शराब कारोबारी सौरभ राउत को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। गिरफ्तार सौरभ राउत सामाचक मोहल्ला निवासी भासो महतो का पुत्र है। छापामारी का नेतृत्व मिशन थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आदित्य रंजन ने किया। वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में वांछित था थाना अध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि सौरभ राउत वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के डर से वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे कई बार गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस उसकी तलाश में थी। होली मनाने के लिए बाहर से अपने घर आया पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी होली मनाने के लिए बाहर से अपने घर आया है। भनक लगते ही पुलिस टीम उसके मुहल्ले पहुंची और उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *