समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग से लाई जा रही शराब पकड़ाई:405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर-खलासी अरेस्ट

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग से लाई जा रही शराब पकड़ाई:405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर-खलासी अरेस्ट

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है। हथौड़ी थाना पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक पिकअप वैन से 405 लीटर शराब बरामद की और ड्राइवर व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई आज सुबह हथौड़ी थाना क्षेत्र के गलगल चौक के पास हुई। पुलिस को पिकअप वैन पर शक हुआ, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घरेलू सामान के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब मिली। लुधियाना में रहकर पिकअप चलाने का करता काम गिरफ्तार किए गए पिकअप ड्राइवर की पहचान वैशाली के चांद सराय निवासी भोला राय के 28 साल के बेटे श्रवण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, खलासी पंजाब निवासी बिजली साह के 27 साल के बेटे बिट्टू कुमार के तौर पर पहचाना गया है। पूछताछ में ड्राइवर श्रवण कुमार ने बताया कि वह पिछले 5-6 सालों से लुधियाना में रहकर पिकअप चलाने का काम करता है। उसे दरभंगा जिले के बेनीपुर तक घरेलू सामान पहुंचाने की ऑनलाइन बुकिंग मिली थी। वह रविवार शाम को लुधियाना से अपने खलासी बिट्टू कुमार के साथ पिकअप लेकर रवाना हुआ था। हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि पुलिस टीम ने पिकअप को रोककर जांच की, जिसमें 405 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। ड्राइवर और खलासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है। हथौड़ी थाना पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक पिकअप वैन से 405 लीटर शराब बरामद की और ड्राइवर व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई आज सुबह हथौड़ी थाना क्षेत्र के गलगल चौक के पास हुई। पुलिस को पिकअप वैन पर शक हुआ, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घरेलू सामान के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब मिली। लुधियाना में रहकर पिकअप चलाने का करता काम गिरफ्तार किए गए पिकअप ड्राइवर की पहचान वैशाली के चांद सराय निवासी भोला राय के 28 साल के बेटे श्रवण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, खलासी पंजाब निवासी बिजली साह के 27 साल के बेटे बिट्टू कुमार के तौर पर पहचाना गया है। पूछताछ में ड्राइवर श्रवण कुमार ने बताया कि वह पिछले 5-6 सालों से लुधियाना में रहकर पिकअप चलाने का काम करता है। उसे दरभंगा जिले के बेनीपुर तक घरेलू सामान पहुंचाने की ऑनलाइन बुकिंग मिली थी। वह रविवार शाम को लुधियाना से अपने खलासी बिट्टू कुमार के साथ पिकअप लेकर रवाना हुआ था। हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि पुलिस टीम ने पिकअप को रोककर जांच की, जिसमें 405 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। ड्राइवर और खलासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *