शेखपुरा में उत्पाद विभाग ने अरियरी थाना क्षेत्र के नवीनगर ककरार गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके घर से बड़ी मात्रा में शराब और शराब पैकिंग के लिए रखे गए प्लास्टिक पाउच बरामद किए गए। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नवीनगर ककरार गांव निवासी शनिचर मांझी के पुत्र सुदो मांझी के रूप में हुई है। इस छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजय कुमार ने किया। उत्पाद थाना शेखपुरा के थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक मो इमरान अंसारी ने बताया कि सुदो मांझी अपने घर में शराब बनाकर उसे प्लास्टिक पाउच में पैक कर बेचता था। पुलिस को इस संबंध में शिकायतें मिली थीं। मिली शिकायतों के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई, जहां उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अध्यक्ष के अनुसार, कारोबारी काफी समय से यह अवैध धंधा चला रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में उत्पाद विभाग ने अरियरी थाना क्षेत्र के नवीनगर ककरार गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके घर से बड़ी मात्रा में शराब और शराब पैकिंग के लिए रखे गए प्लास्टिक पाउच बरामद किए गए। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नवीनगर ककरार गांव निवासी शनिचर मांझी के पुत्र सुदो मांझी के रूप में हुई है। इस छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजय कुमार ने किया। उत्पाद थाना शेखपुरा के थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक मो इमरान अंसारी ने बताया कि सुदो मांझी अपने घर में शराब बनाकर उसे प्लास्टिक पाउच में पैक कर बेचता था। पुलिस को इस संबंध में शिकायतें मिली थीं। मिली शिकायतों के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई, जहां उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अध्यक्ष के अनुसार, कारोबारी काफी समय से यह अवैध धंधा चला रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।


