Bridal Lipstick Shades 2026: पेस्टल लहंगे पर पीच या गोल्ड पर न्यूड, जानें किस कलर के साथ कौन सा लिपस्टिक शेड देगा आपको किलर लुक

Bridal Lipstick Shades 2026: पेस्टल लहंगे पर पीच या गोल्ड पर न्यूड, जानें किस कलर के साथ कौन सा लिपस्टिक शेड देगा आपको किलर लुक

Bridal Lipstick Shades 2026: शादी का सीजन आते ही हर लड़की चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखें। लहंगा, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल तो हम चुन लेते हैं, लेकिन अक्सर लिपस्टिक के शेड्स को लेकर कन्फ्यूजन हो जाता है। सही लिपस्टिक शेड़ चेहरे को निखारने, के साथ लुक को भी पूरा कर सकता है। इसलिए अगर लिपस्टिक स्किन टोन और लहंगे के कलर से मैच कर जाए, तो बिना ज्यादा मेकअप के भी चेहरा खिला-खिला लग सकता है। इस वेडिंग सीजन में अगर आप भी चाहती हैं कि आपका लुक सिंपल, ट्रेंडी और फोटोज में अच्छा दिखे, तो यह लिपस्टिक शेड्स आपके लिए है।

क्लासिक रेड लिपस्टिक और रेड लहंगा (Red Bridal Lipstick Look)

Royal red wedding outfit and lipstick combo, Red bridal lehenga with classic red lipstick
Classic Red Lipstick With Red Lehenga | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

रेड लहंगे के साथ क्लासिक रेड लिपस्टिक शादी के लिए सबसे सेफ और टाइमलेस ऑप्शन माना जा सकता है। फेयर स्किन टोन पर ब्राइट रेड शेड बहुत रॉयल लगता है, जबकि मीडियम स्किन टोन वाली लड़कियां डीप रेड या वाइन रेड ट्राई कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन दुल्हन या रिसेप्शन लुक के लिए परफेक्ट वाइब दे सकता है।

पीच शेड लिपस्टिक और पेस्टल लहंगा (Peach Lipstick Mehndi Look)

Light pink lehenga and peach lip shade, Peach lipstick for pastel bridal lehenga
Peach Lipstick With Pastel Lehenga | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

पेस्टल लहंगे के साथ पीच लिपस्टिक वेडिंग डे फंक्शंस जैसे हल्दी या मेहंदी के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फेयर स्किन टोन पर यह शेड फ्रेश और सॉफ्ट ग्लो लुक दे सकता है। यह कॉम्बिनेशन दिन की शादी या आउटडोर फंक्शन के लिए काफी ट्रेंड में हैं।

ग्लॉसी माउव लिपस्टिक और आइवरी या व्हाइट लहंगा (Mauve Lipstick Reception Makeup)

Glossy mauve lips for ivory wedding outfit
Glossy Mauve Lipstick With Ivory/ White Lehenga | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

आइवरी या व्हाइट लहंगे के साथ ग्लॉसी माउव लिपस्टिक बहुत ही मॉडर्न और स्टाइलिश लग सकती है। फेयर स्किन टोन पर सॉफ्ट माउव और मीडियम स्किन टोन पर रोज माउव शेड ज्यादा खूबसूरत लग सकता है। यह लुक रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए Gen Z की फेवरेट चॉइस बन सकता है।

मैजेंटा लिपस्टिक और ऑरेंज लहंगा (Magenta Lipstick Wedding Look)

Magenta lipstick for orange bridal lehenga, Bridal lipstick for fair skin
Magenta Lipstick With Orange Lehenga | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

ऑरेंज लहंगे के साथ मैजेंटा लिपस्टिक मीडियम और डस्की स्किन टोन पर बेहद ब्राइट और फेस्टिव लुक दे सकता है। यह कॉम्बिनेशन चेहरे को इंस्टेंट फ्रेशनस देता है और सगाई या संगीत जैसे फंक्शंस के लिए परफेक्ट लुक हो सकता है।

न्यूड लिपस्टिक और गोल्ड या बेज लहंगा (Nude Lipstick For Wedding)

Caramel nude lips for sequined wedding dress, Nude lipstick for golden bridal lehenga
Nude Lipstick With Gold/ Beige Lehenga | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

गोल्ड या बेज लहंगे के साथ न्यूड लिपस्टिक बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लुक दे सकती है। फेयर स्किन टोन पर पीच न्यूड और डस्की स्किन टोन पर ब्राउन या कैरामेल न्यूड शेड ज्यादा सूट कर सकता हैं। यह लुक उन लोगों के लिए बेस्ट है जो शादी में सिंपल लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *