KYC के लिए गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन:होटल-रेस्टोरेन्ट पर संकट, प्रशासन ने जारी किए बुकिंग नंबर

KYC के लिए गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन:होटल-रेस्टोरेन्ट पर संकट, प्रशासन ने जारी किए बुकिंग नंबर

ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते भारत में तेल गैप गैस की आपूर्ति बाधित हुई है। इसके चलते जोधपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी गई। इससे होटल रेस्टोरेंट सहित इंडस्ट्री कोई दिक्कत तुम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर बुकिंग नहीं होने और केवाईसी नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की केवाईसी और बुकिंग करवाने के लिए एजेंसी के बाहर लंबी कतारे लगी हुई है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में इंडियन गैस एजेंसी के संचालिका दीप्ति जैन ने बताया कि बुकिंग के लिए अब सभी उपभोक्ताओं की केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में बुकिंग के लिए सभी लोगों को पहले केवाईसी करवानी होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल गैस सिलेंडर की आपूर्ति की कोई समस्या नहीं है। सभी को सिलेंडर मिल जाएगा लेकिन इसमें थोड़ा समय लग सकता है। एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से गैस सिलेंडर की बुकिंग और केवाईसी के पोर्टल पर सर्वर डाउन होने की समस्या आ रही है जिसके चलते उपभोक्ताओं और एजेंसी के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक लाइन में लगने के चलते जहां उपभोक्ता में गुस्सा है और वे एजेंसी के कर्मचारियों से भी उलझ रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं के रोजे के चलते उनकी तबीयत भी खराब हो रही है। होटल्स एण्ड रेस्टोरेन्टस् समिति ने डीएसओ को दिया ज्ञापन जोधाणा होटल्स एण्ड रेस्टोरेन्टस् सोसायटी ने जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) को ज्ञापन सौंप कर कमर्शियल गैस की सप्लाई से हो रही समस्याओं से अवगत करवाया। जोधाणा होटल्स एण्ड रेस्टोरेन्टस् सोसायटी के अध्यक्ष जे.एम. बूब और सचिव राजेश सिंघवी ने ज्ञापन में बताया कि जोधपुर शहर में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की अचानक कमी के कारण होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज गार्डन उद्योग के समक्ष गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे शहर में अव्यवस्था एवं घबराहट की स्थिति बनने की संभावना है। सरकार ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को निर्देशित किया है कि एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन केवल घरेलू उपभोक्ताओं को ही सुनिश्चित किया जाए। इन निर्देशों के अनुपालन में एलपीजी आपूर्ति करने वाली कंपनियां द्वारा होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज गार्डन संचालकों को सूचित किया गया है कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं होने तथा मंत्रालय के उपरोक्त निर्देशों के कारण वे फिलहाल वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति करने में असमर्थ हैं। रोजगार भी होगा प्रभावित ज्ञापन में बताया कि वाणिज्यिक उपयोग हेतु एलपीजी की आपूर्ति नहीं मिलने के कारण होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज गार्डन उद्योग गहरे संकट में आ गया है। पर्यटन एवं वेडिंग उद्योग राजस्थान के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 12% से अधिक का योगदान देता है तथा इन क्षेत्रों में हजारों कुशल एवं अकुशल श्रमिकों को रोजगार प्राप्त होता है, जो इस संकट से गंभीर रूप से प्रभावित होंगे। एलपीजी आपूर्ति नहीं होने की स्थिति में होटल रसोई का संचालन संभव नहीं रहेगा, जिससे देशी एवं विदेशी पर्यटकों को भारी असुविधा होगी तथा होटलों को संचालन बंद करने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही होटल एवं रेस्टोरेंट उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों को सामान्यतः स्टाफ कैफेटेरिया में भोजन उपलब्ध कराया जाता है। एलपीजी आपूर्ति के अभाव में यह व्यवस्था संभव नहीं होगी, जिससे कर्मचारियों को परिसर में बनाए रखना कठिन हो जाएगा और अतिथियों की उपस्थिति हो या न हो, दैनिक संचालन प्रभावित होगा। विवाह आयोजन पर प्रभाव जोधपुर शहर देश-विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्रसिद्ध है तथा स्थानीय विवाह उद्योग भी अत्यंत बड़ा है। कैटरिंग सेवाएं पूर्णतः वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति पर निर्भर हैं। वर्तमान कमी के कारण पहले से बुक किए गए कई विवाह समारोह अनिश्चितता की स्थिति में आ गए हैं। इनआयोजनों से बड़ी संख्या में श्रमिकों, छोटे व्यवसायों एवं सेवा प्रदाताओं की आजीविका जुड़ी हुई है, जिस पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सोसाइटी ने मांग की है संबंधित तेल कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज गार्डन जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए एलपीजी की नियमित आपूर्ति पुनः प्रारंभ करवाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए जाएं। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग UPI ऐप से भी संभव
जिला रसद अधिकारी अंजुम ताहिर ने बताया कि वर्तमान में सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग में आ रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को वैकल्पिक माध्यमों से गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब उपभोक्ता विभिन्न UPI ऐप जैसे PhonePe, Paytm, Amazon Pay, Google Pay तथा HP Pay को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं भुगतान कर सकते हैं। कंपनियों के फोन नंबरों से भी बुकिंग जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग फोन नंबरों के माध्यम से भी कर सकते है। एचपीसीएल के उपभोक्ता नंबर से कर सकते हैं बुकिंग IVRS – 7891033456 / 8888823456 Missed Call Booking – 9493602222 WhatsApp Booking – 9222201122 बीपीसीएल सीएल के उपभोक्ता नंबर से कर सकते हैं बुकिंग IVRS – 7715012345 / 7718012345 Missed Call Booking – 7710955555 WhatsApp Booking – 1800224344 आईसीएल सीएल सीएल के उपभोक्ता नंबर से कर सकते हैं बुकिंग 8454955555 नए घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद ही संभव उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी तिथि के 25 दिवस बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग संभव होगी। OTP के माध्यम से ही होगा सिलेंडर वितरण जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी गैस कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण शत-प्रतिशत OTP सत्यापन के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित बनी रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *