औरंगाबाद में घर पर गिरी आसमानी बिजली:2 लोग झुलसे, डेकोरेशन का सामान जलकर राख; पीड़ित बोला- कर्ज लेकर रोजगार शुरू किया था

औरंगाबाद में घर पर गिरी आसमानी बिजली:2 लोग झुलसे, डेकोरेशन का सामान जलकर राख; पीड़ित बोला- कर्ज लेकर रोजगार शुरू किया था

औरंगाबाद के मदनपुर मुख्य बाजार के ठाकुर रोड स्थित एक घर में शुक्रवार देर रात वज्रपात से भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान दो लोग झुलस गए। पीड़ित राजकुमार शर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। आवाज इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। वज्रपात की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में लगा लोहे का पाइप तक टेढ़ा हो गया। बिजली गिरते ही घर में आग लग गई। आग लगने से डेकोरेशन का सामान, साउंड बॉक्स, कपड़े, शादी-विवाह के लिए रखे गए महंगे वस्त्र, जेवरात, नगदी, पंखा समेत सभी घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। कर्ज लेकर डेकोरेशन का काम शुरू किया था। सब खत्म हो गया। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलसे परिवार के सदस्य अंकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलसकर घायल हो गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है। सूचना तत्काल अंचल अधिकारी (सीओ) और स्थानीय पुलिस को दी गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब दो लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कर्ज लेकर अपना रोजगार शुरू किया था, जो इस हादसे में पूरी तरह समाप्त हो गया। अब उनके सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। औरंगाबाद के मदनपुर मुख्य बाजार के ठाकुर रोड स्थित एक घर में शुक्रवार देर रात वज्रपात से भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान दो लोग झुलस गए। पीड़ित राजकुमार शर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। आवाज इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। वज्रपात की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में लगा लोहे का पाइप तक टेढ़ा हो गया। बिजली गिरते ही घर में आग लग गई। आग लगने से डेकोरेशन का सामान, साउंड बॉक्स, कपड़े, शादी-विवाह के लिए रखे गए महंगे वस्त्र, जेवरात, नगदी, पंखा समेत सभी घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। कर्ज लेकर डेकोरेशन का काम शुरू किया था। सब खत्म हो गया। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलसे परिवार के सदस्य अंकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलसकर घायल हो गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है। सूचना तत्काल अंचल अधिकारी (सीओ) और स्थानीय पुलिस को दी गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब दो लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कर्ज लेकर अपना रोजगार शुरू किया था, जो इस हादसे में पूरी तरह समाप्त हो गया। अब उनके सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *