झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बोकारो में 17 मिमी, जमशेदपुर में 1.2 मिमी और हजारीबाग के बरही में सबसे अधिक 35.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में दोपहर बाद तेज हवा चली और शाम होते-होते झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के कारण राज्य के लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज गरज-चमक के साथ बारिश, अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार, एक अप्रैल को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दोपहर बाद कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान संताल परगना के सभी जिलों सहित गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। चार दिनों तक असर, फिर साफ होगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि दो और तीन अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ हो सकता है, जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है। वहीं चार अप्रैल को फिर से उत्तरी भागों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा के आसार हैं। पांच और छह अप्रैल को उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अन्य क्षेत्रों में आंधी, मेघ गर्जन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सिस्टम सक्रिय होने से बदला मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उससे जुड़ी ट्रफ लाइन बिहार से होते हुए बंगाल की तराई तक फैली हुई है, जिसके कारण यह बदलाव हो रहा है। इसका असर झारखंड में व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची में 33.8 और जमशेदपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल राज्य में दिन में गर्मी और शाम को ठंडी हवा के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को कभी गर्मी तो कभी ठंड का अहसास हो रहा है। झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बोकारो में 17 मिमी, जमशेदपुर में 1.2 मिमी और हजारीबाग के बरही में सबसे अधिक 35.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में दोपहर बाद तेज हवा चली और शाम होते-होते झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के कारण राज्य के लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज गरज-चमक के साथ बारिश, अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार, एक अप्रैल को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दोपहर बाद कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान संताल परगना के सभी जिलों सहित गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। चार दिनों तक असर, फिर साफ होगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि दो और तीन अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ हो सकता है, जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है। वहीं चार अप्रैल को फिर से उत्तरी भागों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा के आसार हैं। पांच और छह अप्रैल को उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अन्य क्षेत्रों में आंधी, मेघ गर्जन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सिस्टम सक्रिय होने से बदला मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उससे जुड़ी ट्रफ लाइन बिहार से होते हुए बंगाल की तराई तक फैली हुई है, जिसके कारण यह बदलाव हो रहा है। इसका असर झारखंड में व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची में 33.8 और जमशेदपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल राज्य में दिन में गर्मी और शाम को ठंडी हवा के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को कभी गर्मी तो कभी ठंड का अहसास हो रहा है।


