जौनपुर जिला अस्पताल में लगाई गई लिफ्ट:मरीजों और परिजनों को ऊपरी मंजिलों तक जाने में मिली राहत

जौनपुर जिला अस्पताल में लगाई गई लिफ्ट:मरीजों और परिजनों को ऊपरी मंजिलों तक जाने में मिली राहत

जौनपुर के अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों के लिए लिफ्ट सेवा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा से अस्पताल की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंचने में होने वाली परेशानी अब समाप्त हो गई है। लंबे समय से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को बीमारी की स्थिति में सीढ़ियों से ऊपरी मंजिलों पर जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जनता द्वारा लगातार लिफ्ट लगाने की मांग की जा रही थी। यह लिफ्ट काफी पहले ही स्थापित कर दी गई थी, लेकिन कार्यदाई संस्था द्वारा इसे चालू हालत में जिला अस्पताल को हस्तांतरित नहीं किया गया था। इसी कारण यह लिफ्ट लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी थी। अब कार्यदाई संस्था ने लिफ्ट को पूरी तरह से चालू कर जिला चिकित्सालय को सौंप दिया है। सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने बताया कि लिफ्ट के पूरी तरह से क्रियाशील होने से मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न वार्डों में आने-जाने में काफी सुविधा मिली है। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने इस नई सुविधा से काफी राहत महसूस की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *