औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर टेंगरा मोड़ के पास आज सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के पोकथा गांव निवासी 58 साल के नंद पांडेय के रूप में की गई है। हादसे में पत्नी और बेटा घायल है, जिनका इलाज चल रहा है। मृतक के बेटे सूर्यकांत पांडेय डेहरी स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कर्मी हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण डेहरी से सासाराम हो गया था। ट्रांसफर के बाद परिवार ने डेहरी स्थित किराए के मकान को खाली कर औरंगाबाद में रहने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में रविवार को पूरा परिवार बाइक से डेहरी से औरंगाबाद की ओर आ रहा था। बाइक (सूर्यकांत पांडे चला रहे थे, जबकि पीछे उनके माता-पिता बैठे थे। जैसे ही वे टेंगरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नंद पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएच-19 को गुस्साए लोगों ने किया जाम घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने टेंगरा मोड़ के पास एनएच-19 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही बारुण बीडीओ नीरज कुमार, सीओ मंजेश कुमार और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अज्ञात गाड़ी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। इस दौरान एसआई श्रीनाथ मंडल, करन, सोनी कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घर शिफ्ट कर नए जीवन की शुरुआत करने निकला परिवार इस हादसे का शिकार हो गया। औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर टेंगरा मोड़ के पास आज सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के पोकथा गांव निवासी 58 साल के नंद पांडेय के रूप में की गई है। हादसे में पत्नी और बेटा घायल है, जिनका इलाज चल रहा है। मृतक के बेटे सूर्यकांत पांडेय डेहरी स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कर्मी हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण डेहरी से सासाराम हो गया था। ट्रांसफर के बाद परिवार ने डेहरी स्थित किराए के मकान को खाली कर औरंगाबाद में रहने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में रविवार को पूरा परिवार बाइक से डेहरी से औरंगाबाद की ओर आ रहा था। बाइक (सूर्यकांत पांडे चला रहे थे, जबकि पीछे उनके माता-पिता बैठे थे। जैसे ही वे टेंगरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नंद पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएच-19 को गुस्साए लोगों ने किया जाम घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने टेंगरा मोड़ के पास एनएच-19 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही बारुण बीडीओ नीरज कुमार, सीओ मंजेश कुमार और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अज्ञात गाड़ी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। इस दौरान एसआई श्रीनाथ मंडल, करन, सोनी कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घर शिफ्ट कर नए जीवन की शुरुआत करने निकला परिवार इस हादसे का शिकार हो गया।


