राजस्थान में आज से तीन दिन तक शिक्षक भर्ती परीक्षा में लेवल-2 की एग्जाम होगी। दो परियों में होने वाले इस एग्जाम के लिए 7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट रजिस्टर्ड हैं। इससे पहले शनिवार को होने वाली लेवल-1 की एग्जाम में 2.41 लाख कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे।लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षाओं के लिए 14 जिलों में 760 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। दोनों लेवल में कुल 7759 वैकेंसी हैं। पहली पारी के पेपर के लिए एंट्री सुबह 8 बजे से परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी। एंट्री के लिए ड्रेस कोड को लेकर सख्ती बरती जा रही है। बोर्ड चेयरमैन ने लगाई थी फटकार शनिवार को हुई लेवल-1 की परीक्षा में जयपुर के एक सेंटर की जांच के लिए कर्मचारी बोर्ड चेयरमैन भी पहुंचे थे। उन्होंने एंट्री के दौरान कैंडिडेट की जांच के अरेंजमेंट देखे। इस दौरान सेंटर कर्मचारियों को महिला कैंडिडेट के दुपट्टे हटाकर जांच करता देख वे भड़क गए थे। उन्होंने कर्मचारियों को फटकारते हुए ड्रेस कोड नियमों के बारे में बताया। आलोक राज ने कहा कि- ड्रेस कोड में दुपट्टा पहना जा सकता है। परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर्मचारी बोर्ड चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि परीक्षा के दौरान पुलिस या होमगार्ड नहीं बल्कि, कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से हायर की गई स्पेशल एजेंसी से जांच करवाई जाएगी। ताकि किसी भी तरह की मेटल डिवाइस परीक्षा केंद्र में नहीं पहुंच सके। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस, फेस स्कैनिंग और आई-राइज स्कैनिंग के बाद ही एंट्री दी जाएगी। बोर्ड-चेयरमैन ने महिलाओं के दुपट्टे हटाकर जांच पर लगाई फटकार:शिक्षक भर्ती: भीलवाड़ा में कान की ज्वेलरी काटी, बांसवाड़ा में एक्सीडेंट के बाद एग्जाम देने पहुंची अभ्यर्थी
आज से शिक्षक भर्ती परीक्षा में लेवल-2 की एग्जाम:7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट रजिस्टर्ड, सुबह 8 बजे से एंट्री, ड्रेस कोड को लेकर सख्ती


