Bigg Boss Fame Ajaz Khan Exposed: दिल्ली की एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने बिग बॉस फेम एजाज खान को सुर्खियों के केंद्र में ला खड़ा किया है। इन्फ्लुएंसर ने एजाज के साथ हुई कथित चैट लीक कर दी, जिसमें वह उनसे दिल्ली में मिलने की बात करते नजर आ रहे हैं और अपना फोन नंबर तक भेजते दिखते हैं। चैट में सबसे अहम बात ये है कि एजाज लिखते हैं- हम साथ मिलकर कुछ कर सकते हैं”, यही मैसेज लोगों को चौंका रहा है। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज है, जबकि एजाज खान ने अब तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर लीक किया चैट
बता दें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम वर्षा है, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘फिट वर्षा’ पर उसने ये चैट वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत इन्फ्लुएंसर वर्षा की एक फोटो और कैप्शन से होती है, जिसमें वह दावा करते हुए लिखती हैं- “सब एक्सपोज कर रहे हैं, तो सोचा मैं भी एक बिग बॉस कंटेस्टेंट को कर ही दूं।”
इसके बाद वीडियो में एजाज खान की कथित चैट दिखाई जाती है, जहां वह वर्षा से पूछते हैं, “तुम दिल्ली से हो? मैं दिल्ली में हूं,” और फिर अपना नंबर भेज देते हैं। वर्षा पूछती हैं, “आप मुझे अपना WhatsApp नंबर क्यों भेज रहे हैं?” इस पर एजाज जवाब देते हैं, “बात करने के लिए। हम साथ में कुछ कर सकते हैं। मैं दिल्ली में हूं।” कथित चैट का अंत वर्षा के “Get Lost” कहने पर होता है, जिसके बाद यह लाइन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक एजाज खान और उनकी पत्नी आयशा खान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
एजाज खान के बारे में…
बता दें एजाज खान एक भारतीय एक्टर हैं, जिनका जन्म 29 मई 1981 को अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने 2003 में फिल्म ‘पथ’ से एक्टिंग की शुरुआत की, लेकिन जल्दी ही टीवी की दुनिया में छा गए। वे अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने गए। फिल्मों में भी एजाज ने अपनी जगह बनाई, इनमें ‘लम्हा’, ‘अल्लाह के बंदे’ और ‘रक्त चरित्र’, उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली ‘बिग बॉस 7’ से, जहां वे वाइल्ड कार्ड एंट्री होते हुए भी अपनी बेबाक बातों और गेम में तेज चालों की वजह से फाइनल में पहुंचे। इसके बाद भी एजाज रियलिटी शो, टीवी और फिल्मों में लगातार नजर आते रहे हैं और अपनी अलग पहचान बनाए रखी है।


