इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) में खेले गए एक मैच में अर्शदीप को एक ओवर में 11 बॉल फेंकनी पड़ी थी। इस चीज का अहसास उन्हें बहुत करीब से है। जब वह चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले के लिए जा रहे तो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फैंस ने उन्हें कहा कि भाजी आप लाइन में लगे अच्छे नहीं लगते हो। इस पर अर्शदीप का जवाब था कि भाजी, मुझे लाइन में लगे रहने दो, मेरी सारी (बॉल) लाइन से बाहर जा रही हैं। अर्शदीप ने कहा कुछ लोग उन्हें गालियां निकालकर मैसेज भेजते हैं और कहते है वह उनके बड़े फैंस हैं। मैं सबके स्क्रीनशॉट संभालकर रखता हूं। मैं फैंस के सारे मैसेज पढ़ता हूं। दूसरी तरफ अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से सुर्खियों में बने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को अकेले आठ घंटे सोना अच्छा लगता है। इस नींद से ही वह मैच की रिकवरी होती है। साथ ही मसाला चाय पीना भी उन्हें पसंद है। दरअसल पंजाब किंग्स के बॉलर अर्शदीप सिंह ने खुद यूट्यूब पर चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले के लिए जाते हुए समय चंडीगढ़ एयरपोर्ट व हवाई जहाज का एक 29 मिनट का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ सेल्फी से लेकर पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के साथ अपने तुजुर्बे शेयर किए। इसे पांच प्वाइंटों में जानते हैं। यह भाभी का बैग है अर्शदीप बड़े खुश मूड में पंजाब किंग्स टीम के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं। वहां पर बहुत से लोग उनसे सेल्फी लेना चाहते हैं। अर्शदीप इस दौरान सबको सेल्फी देते हैं। वह कहते हैं कि बच्चों को भी सेल्फी लेने दो। इसके बाद वह एयरपोर्ट इमारत में चले जाते हैं, जिसमें पहले अर्शदीप अपने जानकार को कहते हैं कि मुझे 12 बॉल में 13 रन पड़े हैं। अगर छह ही बॉल करता तो स्कोर कितना पड़ता, यह बात दुनिया को बताओ। फिर अर्शदीप लेडीज बैग कंधे पर लेकर चलते हैं। इस पर साथ वाले पूछते हैं, कंधे पर क्या लटकाया है। इस पर अर्शदीप जवाब था कि भाभी का बैग है, इतनी सी है। इशान महल बहुत हार्डवर्किंग हैं। 15-20 साल से आईपीएल में हैं। आईपीएल से भी पुरानी हैं। मैम, जरा मुंह दिखाना। मुझे लाइन में ही रहने दो इसके बाद जब अर्शदीप लाइन में लगे थे, तो फैंस ने सेल्फी लेने के बाद कहा, भाजी आप लाइन में अच्छे नहीं लगते। इस पर अर्शदीप ने कहा कि भाजी, मुझे लाइन में ही रहने दो, मेरी सारी लाइंस के बाहर ही जा रही हैं। इस पर सबने खूब ठहाके लगाए। अर्शदीप ने वीडियो बनाने को कहा, सारा मेन कंटेंट तू मिस कर देता है। तेरी सैलरी काटनी ही पड़ेगी। सैलरी माइनस करनी पड़ेगी। गालियां निकालने वाले बचेंगे नहीं अर्शदीप ने कहा, स्नैपचैट पर रिप्लाई आने वाले लग पड़े हैं। वाइट बॉल न डालो, चौके-छक्के खा लो। बताओ, यह कैसी मोटिवेशन हुई। मैं सबके मैसेज पढ़ता हूं। जो सोचते हैं कि गालियां निकालकर बच जाओगे, तो ऐसा नहीं है। मैसेज मैं सबके पढ़ रहा हूं। कुछ लोग तो ऐसे भी गालियां निकालकर कहते हैं कि भाजी, आपके बहुत बड़े फैंस हैं। लव यू। उनके भी स्क्रीनशॉट रखे हुए हैं। पेशी सबकी होगी। अब यह भी फोटो खिंचाई है, हो सकता है यह भी गालियां निकालते हों। जिस हिसाब से हंसे हैं, स्नैपचैट पर मैसेज कर गए। चहल भोले मसाला चाय पसंद है इसके बाद अर्शदीप सिंह प्लेन में पहुंचते हैं, जहां वह पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ियों, मैनेजर व अन्य टीम के खिलाड़ियों से जानते हैं कि वह मैचों के दौरान रिकवरी कैसे करते हैं। इस पर युजवेंद्र चहल ने कहा कि आठ घंटे सोकर। इस पर अर्शदीप ने सवाल किया, लास्ट बार आठ घंटे कब सोए थे। मैच से पिछले दिन। फिर छोले भटूरे खाए, फिर छोले-चावल, मसाला टी और रात को हॉट चॉकलेट, और रात को अकेले सोना है। अर्शदीप सिंह की नेटवर्थ 28 करोड़ अर्शदीप सिंह की नेटवर्थ करीब 28 करोड़ रुपए जानकारी के अनुसार 2025 में उनकी नेटवर्थ लगभग 28 करोड़ रुपए ($3.35 मिलियन) है। इसमें उनकी आईपीएल सैलरी, BCCI कॉन्ट्रैक्ट (Grade C), मैच फीस व ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल मानी गई है। आईपीएल सैलरी 2025 में 18 करोड़ बताई गई है। BCCI ग्रेड C कॉन्ट्रैक्ट 1 करोड़ रुपए (हर साल)। ब्रांड एंडोर्समेंट व अन्य आय भी दर्ज की गई है (अनुमानित 50 लाख से 1.5 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष)।


