वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के रमना गांव में तेंदुआ आने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के क्षेत्रीय उप निरीक्षक राहुल कुमार बलवंत ग्रामीण और वन विभाग की टीम के साथ पूरे रात तक रमना गांव में गस्त करके तेंदुए की तलाश किया। लेकिन तेंदुए का कहीं कोई पता नहीं चला। वन विभाग की एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची थी तेंदुए के पंजे जैसा निशान था उसे जांच के लिए ले गए। वन विभाग के उपनिरीक्षक राहुल कुमार बलवंत का कहना है कि एक्सपर्ट टीम द्वारा ली गई रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन जानवर है। रमना के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल ने बताया कि गांव का एक युवक दूध बेचकर वापस लौट रहा था। उसे देखकर तेंदुआ तेजी से भाग गया। तेंदुआ आने से ग्रामीणों में भय माहौल बन गया है। रमना गांव गंगा के किनारे बस होने के साथ ही अत्यधिक घाना पेड़ आबादी के बीच है। रमना में ही बनपुरवा जंगल का कुछ हिस्सा बचा है।


