शहडोल में पटवारी के बैग से मिली तेंदुए की खाल:पेंगोलिन शिकार केस की जांच में सिवनी से दो आरोपी गिरफ्तार

शहडोल में पटवारी के बैग से मिली तेंदुए की खाल:पेंगोलिन शिकार केस की जांच में सिवनी से दो आरोपी गिरफ्तार

शहडोल वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चल रही जांच में बड़ी कार्रवाई की है। जैतपुर वन परिक्षेत्र में दर्ज पेंगोलिन शिकार के एक पुराने मामले की पड़ताल करते हुए वन विभाग की टीम सिवनी पहुंची। यहां कार्रवाई के दौरान एक सरकारी पटवारी के बैग से तेंदुए की खाल बरामद की गई। मंगलवार को इस मामले में पटवारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को मीडिया की जानकारी दी। मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार शहडोल वन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जैतपुर वन परिक्षेत्र से जुड़े पेंगोलिन शिकार प्रकरण का हिस्सा है। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में कुछ फरार आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनके सुरागों के आधार पर वन विभाग की विशेष टीम को सिवनी भेजा गया था। सिवनी जिले से दो आरोपी पकड़ाए टीम ने सिवनी जिले के ग्राम देवघाट (मझगवां) में दबिश दी और दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान रीझन लाल मरकाम (54) के बैग से तेंदुए की खाल मिली। रीझन लाल मरकाम ग्राम खांपा, थाना कोयलारी, जिला सिवनी का निवासी है और वर्तमान में हल्का बगलई, जिला सिवनी में पटवारी के पद पर पदस्थ है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में इसी पटवारी का नाम लिया था। इस कार्रवाई में दूसरे आरोपी रमाकांत दुबे (35) को भी गिरफ्तार किया गया है, जो संजीवनी नगर, गढ़ जबलपुर का निवासी है। जब्त की गई तेंदुए की खाल को वन विभाग के परिसर में सुरक्षित रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज दक्षिण वन मंडल शहडोल की डीएफओ श्रद्धा पंद्रे ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि तेंदुए का शिकार कहां हुआ और उन्हें खाल कैसे मिली। वन विभाग तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *