लेपर्ड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:जबड़े से गर्दन को पकड़ा तो महिला ने भी हार नहीं मानी, गोगुंदा के जोगियों का गुड़ा की घटना

लेपर्ड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:जबड़े से गर्दन को पकड़ा तो महिला ने भी हार नहीं मानी, गोगुंदा के जोगियों का गुड़ा की घटना

उदयपुर के गोगुंदा स्थित जोगियों का गुड़ा में मंगलवार देर शाम लेपर्ड ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। लेपर्ड ने महिला की गर्दन को अपने जबड़े में भरने की कोशिश की लेकिन महिला ने भी हार नहीं मानी। महिला खुद का बचाव करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। छटपटाने लगी। तभी लेपर्ड मौके से भाग गया। आवाज सुनकर आसपास कुछ लोग दौड़कर महिला के पास पहुंचे और उसे घायल अवस्था में तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। अचानक हुए इस हमले ने ग्रामीणों में एक बार दशहत फैला दी है। पूरे गांव में लोगों का अकेले खेत में काम करना और रात में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिला के गर्दन, हाथ और कंधे पर गहरा घाव
जानकारी अनुसार हमला 52 वर्षीय प्यारी बाई निवासी जोगियो का गुड़ा पर हुआ। महिला सरकारी स्कूल स्थित वन क्षेत्र इलाके में पालतू पशुओं के लिए घास काट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे लेपर्ड ने अचानक पीछे से महिला की गर्दन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला नीचे गिर गई। हमले में महिला के गर्दन पर गहरा घाव हो गया। साथ ही उसके हाथ और कंधे पर भी चोट लगी है। ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में गोगुंदा सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पिंजरा लगाकर लेपर्ड को जल्द पकड़ने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *