मुरादाबाद में तेंदुए ने गेहूं की सिंचाई कर रहे ग्रामीण पर हमला बोल दिया। बदहवास हालत में ग्रामीण जान बचाने को दौड़ा। लेकिन कुछ दूर दौड़ने के बाद ही वो गश खाकर गिर पड़ा। किसान की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर मौजूद लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर दौड़ पडे़। शोर सुनकर तेंदुआ ईंख के खेत में भाग गया।
घटना मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव की है। यहां एक किसान अपने गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी अचानक एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। घटनास्थल से करीब 20 किमी की दूरी पर जिम कार्बेट का जंगल शुरू हो जाता है। पहले भी इस इलाके में जिम कार्बेट से भटक कर तेंदुए आते रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में खौफ है। पहले देखिए तेंदुए और ग्रामीणों के रेस्क्यू की तस्वीरें ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए। वरना किसानों का खेतों पर जाना मुश्किल हो जाएगा।


